होम » गेम्स और ऐप्स » उमंग मोबाइल ऐप क्या है और इसका उपयोग कर पीएफ बैलेंस की जांच करके पैसा कैसे निकले संपूर्ण जानकारी

उमंग मोबाइल ऐप क्या है और इसका उपयोग कर पीएफ बैलेंस की जांच करके पैसा कैसे निकले संपूर्ण जानकारी

उमंग मोबाइल ऐप क्या है और इसे डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन कैसे करें तथा उमंग ऐप में PF बैलेंस कैसे चेक करें और पैसे कैसे निकाले से जुड़ी हुई सभी जानकारी आपको इस लेख में मिलने वाली है कृपया इसे ध्यान से पढ़ें। 

भारत में मोबाइल गवर्नेंस चलाने के विचार के साथ राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NIGD) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा उमंग ऐप को बनाया गया है जो पूरी तरह से यूनिफाइड मोबाइल ऐप्लीकेशन के ऊपर आधारित है।

उमंग ऐप क्या है?

उमंग मोबाइल ऐप क्या है और इसका उपयोग कर पीएफ बैलेंस की जांच करके पैसा कैसे निकले संपूर्ण जानकारी

उमंग ऐप एक मोबाइल ऐप्लिकेशन है जिसका उद्देश्य व्यक्तियों को केवल सुविधा प्रदान कराना है जिससे कि वह ऐप का उपयोग करके केंद्रीय, राज्य और स्थानीय सरकारी सेवाओं की एक श्रृंखला तक पहुंच सके। इस ऐप के साथ, आप एक ही स्थान पर सभी प्रकार के दस्तावेज, सेवाएं, लेनदेन आदि जैसे विभिन्न चीजों का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Video Dekh Kar Paise Kamane Wala Apps

मोबाइल फोन के लिए उमंग ऐप कैसे डाउनलोड करें?

नीचे दिए गए निम्नलिखित तरीके मैं से किसी एक का उपयोग करके अपने मोबाइल फोन पर उमंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। 
  • 97183-97183 पर एक मिस्ड कॉल देकर उमंग ऐप का लिंक प्राप्त करें। 
  • यहां उमंग की वेबसाइट पर जाएं और आवश्यक सेक्शन में अपना संपर्क नंबर दर्ज करें जिससे आपको फोन पर एक लिंक प्राप्त होगा जिसका उपयोग करके आप आसानी से अपने फोन पर उमंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • आप Google Play Store पर जा कर अपने फ़ोन पर ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए ‘UMANG ऐप’ लिख कर  सर्च कर सकते हैं।

उमंग ऐप पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उमंग ऐप पर नए उपयोगकर्ता रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित स्टेप का पालन कर सकते हैं।

umang app registration kya hai

स्टेप 1 : उमंग ऐप लॉन्च करें और “रजिस्टर” विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 2 : अब आपको मोबाइल नंबर सत्यापन पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा जहां आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और ओटीपी देकर सत्यापन करना है।

स्टेप 3 : एक बार जब आप ओटीपी जनरेट और इनपुट कर लेते हैं, तो आपको एक एमपिन बनाने के लिए कहा जाएगा जहां आपको अपना एमपिन सेट कर लेना है जिससे आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Chingari App क्या है?

उमंग ऐप में कैसे लॉग इन करें?

आप नीचे दी गई विभिन्न तरीकों का उपयोग करके उमंग ऐप में लॉग इन कर सकते हैं:

  • उमंग ऐप पर लॉग इन करने के लिए उमंग ऐप और एम-पिन के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग कर सकते हैं
  • उमंग ऐप पर आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ओटीपी का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं
  • यदि आपने ऐप्लिकेशन पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट का विवरण अपडेट किया है, तो आप अपने किसी भी फेसबुक या गूगल आईडी के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं।

उमंग ऐप की मुख्य विशेषताएं और लाभ

उमंग ऐप पर आपको विभिन्न प्रकार के लाभ देखने को मिलते हैं जहां उपयोगकर्ता अपने हिसाब से लाभ को हासिल कर सकते हैं।

उमंग ऐप आपको निम्नलिखित लाभ प्रदान करता है:

  • केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली 150 से अधिक विभिन्न सेवाओं का लाभ आप आसानी से ले सकते हैं।
  • उमंग ऐप में आप सरकार के द्वारा लाई गई योजना को लोकप्रियता के अनुसार देख सकते हैं।
  • आप फ़िल्टर का उपयोग करके किसी विशिष्ट राज्य या केंद्र सरकार की सेवा को आसानी से खोज  कल उसका लाभ ले सकते हैं।
  • आवेदन अंग्रेजी के अलावा हिंदी, मराठी, तमिल, असमिया, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, मलयालम, मराठी, तेलुगु और उर्दू जैसी 14 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।
  • आप गैस, पानी, बिजली आदि जैसे विभिन्न उपयोगिता बिलों का भुगतान अरब के माध्यम से  ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • ऐप्लिकेशन डिजिलॉकर और आधार सहित प्रमुख एकीकरण सेवाएं भी प्रदान करता है जिससे आपको अधिक सुरक्षा मिल जाती है।

यह भी पढ़ें: इंस्पायर अवार्ड क्या होता है और किसे मिलता है?

उमंग ऐप पर उपलब्ध सेवा क्या है?

उमंग ऐप पर आपको बहुत सारी सेवाएं देखने को मिलती है जो सरकार के द्वारा लाई जाती है। यहां हम आपको अपने सूची के माध्यम से उमंग ऐप की सेवाओं की जानकारी देंगे।

umang mobile app kya hota hai
  • डिजिटल लॉकर : दस्तावेज़ों और प्रमाणपत्रों को संग्रहीत करने, साझा करने और सत्यापित करने का विकल्प देता है।
  • आधार कार्ड : आप अपने डिजिलॉकर खाते से अपना आधार कार्ड देख या डाउनलोड कर सकते हैं
  • IPFO : उमंग पर यह सेवा आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर यूएएन और ओटीपी का उपयोग करके अपने EPF खाते में की जांच करने का विकल्प देता है। 
  • NPS : उमंग ऐप के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली खाते में लॉग इन करके अपनी शेष राशि की जांच कर सकते हैं।
  • आयकर का भुगतान करें : उमंग ऐप के माध्यम से करदाता अपने अग्रिम कर, स्व-मूल्यांकन कर आदि का भुगतान कर सकते हैं।
  • आयुष्मान भारत : आयुष्मान भारत योजना से मिलने वाले लाभ को भी आप उमंग ऐप के माध्यम से देख सकते हैं।
  • ई-रक्तकोष : उमंग ऐप का इस्तेमाल कर आप रक्त बैंक को भी देख सकते हैं और संपर्क बना सकते हैं।
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना : जनधन योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं के साथ आप सीधा जुड़ सकते हैं।
  • जीवन प्रमाण : जीवन प्रमाण सेवा केवल पेंशनभोगियों के लिए उपलब्ध है जहां वे मोबाइल हैंडसेट का उपयोग करके अपना जीवन प्रमाण पत्र बना सकते हैं।
  • परिवहन सेवा : उमंग ऐप में दी गई यह सुविधा रोड टैक्स देने वाले लोगों के लिए काफी अच्छा है। 

यह भी पढ़ें: e-RUPI : Kya Hai

यहां बताई गई सेवाएं संपूर्ण नहीं है उमंग ऐप में आपको बहुत प्रकार की सेवाएं देखने को मिलती है जिसे आप उमंग ऐप डाउनलोड करके देख सकते हैं।

उमंग ऐप पर ईपीएफ बैलेंस कैसे जांच करें?

उमंग ऐप पर आप अपना ईपीएफ बैलेंस चेक या जांच कर सकते हैं। पीएफ बैलेंस जांच करने के लिए इन चरणों का पालन करें

  • आवेदन के होम पेज पर ईपीएफ पर क्लिक करें
  • यह आपको उमंग ईपीएफओ लॉगिन पेज पर ले जाएगा
  • लॉग इन करने के लिए अपना यूएएन (सार्वभौमिक खाता संख्या) और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को डाले।
  • अपनी आवश्यकता के अनुसार  कर्मचारी केंद्रित सेवाओं, सामान्य सेवाओं, नियोक्ता केंद्रित सेवाओं, पेंशनभोगी सेवाओं और ईकेवाईसी सेवाओं में से किसी एक विकल्प को चुने।
  • ईपीएफ पासबुक बैलेंस की जांच करने के लिए, आपको उमंग ईपीएफ पेज पर “पासबुक देखें” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप ऐप पर पासबुक खाता विवरण पृष्ठ पर निर्देशित हो जाएंगे। यह पृष्ठ आपके द्वारा लॉग इन किए गए UAN से जुड़े PPF खाते के विवरण को दिखाता है। 
  • विस्तृत ईपीएफ पासबुक देखने के लिए विशिष्ट पीपीएफ खाता संख्या पर क्लिक करें जहां आपको पूरी खाता दिखाई जाएगी। 

अपने ईपीएफ खाते पर किए गए विशिष्ट लेनदेन को देखना चाहते हैं तो उस के लिए जमा या निकासी विकल्पों पर क्लिक कर करें।

यह भी पढ़ें: Pradhan Mantri Kanya Ashirwad Yojana Online Apply

उमंग ऐप का उपयोग कर ईपीएफ का पैसा कैसे निकालें?

एक बार आवेदन के ईपीएफ पोर्टल में लॉग इन करने के बाद आप उमंग ऐप का उपयोग करके ईपीएफ मैं मौजूद बैलेंस या पैसा निकाल सकते हैं।

  1. EPF बैलेंस या पैसा निकालने के लिए, उमंग ऐप में दी गई ‘Raise Claim’ विकल्प पर क्लिक करें।
  2. उसके बाद आपको पैसे निकालने का कारण पूछा जाएगा।
  3. कारन दे देने के बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसे form-19 कहते हैं।
  4. फॉर्म 19 को को भरते समय आपको सभी जानकारी पूछे जाएंगे जिससे आपको भर देने भर देना है और आवेदन को सबमिट कर देना है।।
  5. एक हफ्ते मैं आपको आपके आवेदन की जानकारी मिल जाएगी यदि आपका आवेदन स्वीकार किया जाता है तो पैसे आपके बैंक खाते में पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Rashtriya Parivarik Labh Yojana

प्रश्न और उत्तर

उमंग मोबाइल ऐप का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उमंग मोबाइल ऐप का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देना और गति देना है। उमंग ऐप के साथ सरकारी विभाग संचालित होते हैं और नागरिकों के अनुरोधों का जवाब देते हैं।

क्या उमंग ऐप का उपयोग करने के लिए कोई शुल्क है?

नहीं उमंग ऐप के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सभी सरकारी सेवाएं निःशुल्क हैं।

क्या में अपना उमंग ऐप फोन नंबर बदल सकता हूं?

हाँ, आप जब चाहे तब अन्य सेवाओं तक पहुँचने के लिए अपना फ़ोन नंबर बदले बिना UMANG ऐप का फ़ोन नंबर आसानी से बदल सकते हैं। आपको बस अपना उमंग ऐप फ़ोन नंबर बदलने के लिए नए ऐप के साथ पूर्ण पंजीकरण करना है।

उमंग ऐप सेवाओं का उपयोग कैसे करें?

उमंग ऐप की सेवाओं का उपयोग करने के लिए सर्वप्रथम आपको उमंग ऐप अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करना होगा जिसे आप प्ले स्टोर पर जाकर आसानी से कर सकते हैं। उमंग ऐप की सेवाओं का उपयोग करने के लिए सर्वप्रथम आपको उमंग ऐप अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करना होगा जिसे आप प्ले स्टोर पर जाकर आसानी से कर सकते हैं।

मोबाइल फोन उमंग ऐप डाउनलोड कर लेने के बाद आपको उसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए आप अपने मोबाइल फोन नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप उमंग ऐप के द्वारा दी गई विभिन्न सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Dhani One Freedom Card क्या है?

निष्कर्ष

उमंग एक विशिष्ट सेवा है जिसे भारत सरकार द्वारा लाया गया है इसका इस्तेमाल कर हम विभिन्न प्रकार के सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं और सीधे सरकार के साथ अपना संबंध स्थापित कर सकते हैं।

हमें आशा है कि आपको हमारे द्वारा दी गई उमंग मोबाइल ऐप क्या होता है और उमंग ऐप से पीएफ का पैसा कैसे निकाले तथा इसके लाभ और उपयोग के विषय पर हमारी यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।

जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ नीचे दी गई फेसबुक और व्हाट्सऐप पर बटन के माध्यम से शेयर करें।

उमंग मोबाइल ऐप क्या होता है से जुड़ी कोई प्रश्न या सुझाव आपके मन में हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं हम उसका उत्तर आपको अवश्य देंगे।

सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारियों को रोजाना पढ़ने के लिए आप हमारे वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं जैसे कि हर जानकारी आपको तुरंत मिल सके।

Leave a Comment