होम » जानकारी » हिंदी और भोजपुरी में गाना कैसे लिखा जाता है?

हिंदी और भोजपुरी में गाना कैसे लिखा जाता है?

यदि आप हिंदी और भोजपुरी में गाना कैसे लिखा जाता है यह जानने के लिए इच्छुक हैं तो आप सही जगह पर हैं यहां हम आपको गाना लिखने के वह सारे तरीके बताएंगे जिससे आप अच्छे जल्दी से लिख पाए।

भारत में इंटरनेट की क्रांति होने के बाद लोग अधिक गाना सुनने लगे हैं क्योंकि अभी के समय में लगभग प्रत्येक दिन कोई ना कोई गाना आ जाता है।

अगर आप अच्छे गाने लिखकर तथा उसे गाकर यूट्यूब पर डालते हैं तो वह प्रसिद्ध हो सकती है और आप उससे खूब सारे पैसे भी कमा सकते हैं। इसके अलावा आप टीवी शो और फिल्मों के लिए भी गाना लिख सकते हैं।

हिंदी और भोजपुरी में गाना कैसे लिखा जाता है?

यहां हम आपको वह तरीके बताने की कोशिश करेंगे जिससे आप गाना लिख सके और वह गाना श्रोता अंत तक सुने आइए शुरू करते हैं भोजपुरी और हिंदी में गाना कैसे लिखा जाता है।

गाना कैसे लिखा जाता है?

हमने यहां उन सभी तरीकों एवं उनको बताया है जिसके माध्यम से आप एक अच्छा गाना लिख सकते हैं। यह जानकारी केवल भोजपुरी और हिंदी गाना कैसे लिखा जाता है? इसके ऊपर ही नहीं

बल्कि इस जानकारी का इस्तेमाल करके अन्य भाषाओं में भी गाना लिखा जा सकता है।

आइए देखते हैं गाना कैसे लिखा जाता है एवं उसके तरीके क्या है?

1. मुद्दा या शब्द का चुनाव करें

शुरुआत में सबसे पहले आप किसी शब्द या फिर किसी मुद्दे का चुनाव करें जो आपके दिल में चल रहा हो और वह एक दिलचस्प भाव है जिसकी व्याख्या आप लोगों के सामने करना चाहते हैं।

इस चीज को और सरल बनाने के लिए आप तस्वीरों का भी प्रयोग कर सकते हैं इससे आपको उस चीज की व्याख्या करने के लिए एक ऊर्जा प्राप्त होगी।

गाना लिखने के लिए किसी मुद्दे या शब्द तथा वाक्य का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है तब जाकर आप उस वाक्यांश की कल्पना करते हुए गाना लिखते हैं।

यह भी पढ़े: Shri Ram Janki Baithe Hai Mere Seene Mein Lyrics

इसे और आसान बनाने के लिए आप दूसरों के वीडियो और गाना सुन सकते हैं जिससे आपको प्रेरणा मिलेगी तथा शब्द या वाक्यांश चुनने का समझ बढ़ेगा।

2. शब्द से जुड़े हुए प्रश्नों की सूची बनाएं

जब आप एक शब्द चुन लेते हैं और उसकी एक कल्पना अपने दिमाग में बना लेते हैं तो अब बारी आती हैं आप उस शब्द से जुड़े हुए प्रश्नों को ढूंढने।

इसके लिए आप खुद से पूछें की जो वाक्यांश आपने अपने गाने के लिए चुना है उससे संबंधित प्रश्न लोग जानना चाहते हैं या नहीं।

यदि गाने में कुछ रोचक प्रश्न का उत्तर और एक कल्पनात्मक भाव डालेंगे तो श्रोता उस गाने को अधिक से अधिक बार सुनेंगे।

जितने भी प्रश्न आपको ठीक लगते हैं जो श्रोता सुनना चाहते हैं उसकी एक सूची बना ले और उसके अंतर्गत अगले कार्य को लिखें।

3. गाना की संरचना का चुनाव

गाना लिखने से पहले उसकी संरचना को अपने मन में बना ले कि वह किस प्रकार से लिखी जाएगी और उसका एक-एक पद कहां-कहां आएगा।

आज के समय में जितने भी प्रसिद्ध गाने हैं जो बहुत लोकप्रिय हो रही है उसकी संरचना कुछ इस प्रकार से है।

  1. पद
  2. कोरस
  3. पद
  4. कोरस
  5. पुल
  6. कोरस

इसके अलावा कुछ गानों में पद और कोरस के बीच एक फ्री कोर्स भी लगाया दिया जाता है जिसको लिफ्ट भी कहते हैं।

पद का मतलब होता है कविता और कोरस का मतलब होता है कविता के पहले वाक्य को दोहराना।

पद का उदाहरण:  सैया ने देखा ऐसे

कोरस का उदाहरण:  मैं पानी पानी हो गई x4

इस गाने में पानी पानी का उपयोग पूरे गाने में किया गया है जबकि कुछ वाक्य को कम वार इस्तेमाल किया गया है।

4. कोरस में ऐसा वाक्य को चुने जो उत्तर के रूप में हो

कोरस आपके गाने का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है इसलिए इस तरह के प्रश्न का चयन करें जिसका उत्तर आप पूरे गाने में कोरस के रूप में दे सके।

इसका मतलब है एक संक्षिप्त वाक्य जो कई बड़े प्रश्नों का उत्तर संक्षिप्त रूप में देता है।

अपने उत्तरों में जान डालने के लिए आप चित्र और क्रिया का प्रयोग भी कर सकते हैं

उदाहरण के रूप मैं:

गायक उस प्रश्न के बारे में क्या सोचता है?  गायक की भावना क्या है? गायक क्या कर रहा है? वह हल्का है या भारी है? इस तरह की चीजें आपको अपने कोरस में रखनी है।

5. गाने के प्रवाह को ढूंढें

आप जब भी गाना लिखे तो अपने द्वारा लिखे गए वाक्यों को खुद से बोल कर एक प्रवाह को ढूंढने जिससे कि आपके गाने का पंक्ति एक दूसरे से जुड़ा रहेगा।

यदि आपको भोजपुरी या हिंदी गाना लिखते हैं तो आपने देखा होगा कि उनकी गाने का प्रवाह पूरे गाने में एक समान रहता है क्योंकि लिखते वक्त एक पंक्ति दूसरे पंक्ति से जुड़ा हुआ होना चाहिए, तभी गाना सफल बन पाएगा।

यह भी पढ़े: Jagat Ke Rang Kya Dekhu Bhajan Lyrics

इस चीज को प्राप्त करने के लिए आपको यह भी ध्यान रखना है कि गाना का जो मुद्दा है या शब्द है वह गाने में नियंत्रण देखते रहना चाहिए।

उदाहरण:  रात में लूडो खेलूंगी वह बोली घर पर रह लूंगी

इस गाने को सुनते वक्त आपने देखा होगा कि लूडो शब्द का प्रयोग कई बार किया गया है या इसका एक सबसे अच्छा उदाहरण है।

7. अपने गाने के पहले पद पर काम करें

यदि आप एक अच्छा हिंदी एवं भोजपुरी गाना कैसे लिखा जाता है इसकी खोज करेंगे तो आप देखेंगे कि गाना का पहला पर बहुत अच्छा होता है।

इसलिए जब भी आप गाना लिखते हैं तो अपना पहला पर कुछ इस प्रकार से रखें कि लोग उसे सुनने के लिए बेताब हो जाए।

गाना चार चरणों में लिखा जाता है इसलिए अपनी हर पंकित मैं कुछ ऐसा उत्तर या व्याख्या दें जो लोगों को दिलचस्प लगे और लोग आप के गाने को बार बार सुने।

यह भी पढ़े: शिव कैलाशो के स्वामी रघुवंशी जी के मधुर स्वरों में गाया गया

जब भी लोग आप का गाना सुने तो उन्हें गाना के अंदर क्या चल रहा है इसकी भावना उन्हें आनी चाहिए तब जाकर एक सफल गाना बनता है।

8. अपने गाने में कोरस को जोड़ें

पूरा गाना एक दूसरे से जुड़ा रहे इसके लिए कोरस को कनेक्ट किया जाता है जिससे कि पूरा गाना अच्छे से प्रवाहित हो सके।

अपने कोरस को अच्छे से जोड़ने के लिए आप अपने अंतिम पद की मधुरता को घटा और बढ़ा सकते हैं।

9. अपने गाने के पद का पुल बनाए

लोगों को अधिक देर तक गाने से जुड़े रखने के लिए प्रत्येक पद में आपको एक प्रश्न के उत्तर की व्याख्या देनी होगी जिससे लोग उस गाने से जुड़े रह सके।

यदि इस प्रकार से किसी गान हिंदी या भोजपुरी गाना को लिखा जाता है तो उस गाना के पदों के माध्यम से एक पूल  सा  बन जाता है।

ब्रिज सेक्शन आपके गाने में एहसास और चरम भावनात्मक क्षण जोड़ता है। 

इसलिए पंकित दो या तीन का बहुत अच्छे से इस्तेमाल करें जो एक अच्छे पुल की निर्माण करने में सहायक होती है और यह लोगों को उस भावना से जोड़ने की कोशिश करता है जो गायक महसूस कर रहा है।

10. अपने गाने को खुद से गुनगुनाए

जब आप एक हिंदी या भोजपुरी गाना लिख लेते हैं तो उसे गुनगुनाए और उसके भाव को जोड़ने की कोशिश करें यदि आप सफलतापूर्वक उस गाने के भाव को महसूस कर पाते हैं तो वह गाना अच्छा माना जाएगा।

इस प्रक्रिया को अपनाने से आपके गाने में यदि कोई त्रुटि होगी तो वह भी आपको पता चल जाएगा और आप उसे ठीक कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: भजन करो मस्त जवानी में गाना लिरिक्स

जब आप गाना गुनगुना रहे हो तब आपने आपको एक उपभोक्ता के नजर से देखें और अपने गाने का आकलन करें फुल

प्रश्न और उत्तर

हिंदी गाना कैसे लिखा जाता है?

हिंदी गाना लिखना बहुत ही सरल है इसके लिए आपको अपने मन में एक मुद्दा यह शब्द को लेना होता है और उससे कुछ कल्पनाओं को अपने दिमाग में बनाना पड़ता है और उसके भाव का निचोड़ गाना के रूप में लिखा जाता है।

भोजपुरी गाना कैसे लिखा जाता है?

भोजपुरी गाना लोगों को नचाने के लिए लिखा जाता है इसमें कुछ ऐसा लिखा जाता है जिससे एक ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने विचारों को उस गाने से जोड़ सकें।

गीत लिखने वाले को क्या कहते हैं?

गीत या गाना लिखने वाले को  हिंदी में “गाना लेखक” तथा अंग्रेजी में “lyricist”  कहते हैं।

निष्कर्ष : गाना कैसे लिखा जाता है

हिंदी या भोजपुरी में गाना लिखना कठिन नहीं है आप भी यह कर सकते हैं बस आपको वर्तमान में लोगों के भाव को जांचना होगा और उससे संबंधित गानों को लिखना होगा। 

हमें आशा है कि भोजपुरी या हिंदी में गाना कैसे लिखा जाता है (How to Write Song in Hindi) कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।

जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों एवं परिवारजनों के साथ व्हाट्सएप या फेसबुक पर शेयर करें।

इसी तरह की रोचक जानकारियों को रोजाना पढ़ने के लिए हमारी इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।

2 thoughts on “हिंदी और भोजपुरी में गाना कैसे लिखा जाता है?”

  1. Man Mai aate hai Lekin like nahi pata hu aap hame help kijiye ga sir please

    • बबलू जी, आप निसंदेह गाना लिख सकते हैं लेकिन आपको ऊपर दिए गए पैटर्न को फॉलो करना होगा तब जाकर आप एक बेहतरीन गाना का निष्पादन कर सकते हैं। जो भी मन में आए आप उसे जोड़ते चाहिए पैटर्न के अनुसार एक अच्छा गाना बनकर तैयार हो जाएगा।

Leave a Comment