होम » पर्व और त्यौहार » जाने धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए

जाने धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए

धनतेरस आते ही आप सभी लोगों के मन में यह प्रश्न उठने लगता है कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना (Dhanteras Ke Din Kya Kharidna Chahiye) चाहिए जिससे हमारे घर में शुभ लाभ हमेशा बना रहे, आइए जानते हैं।

उत्तर भारत में धनतेरस को धनत्रयोदशी या धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहां जाता है, धनतेरस के दिन दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना होती है। 

विष्णु के अवतार धन्वंतरि को आयुर्वेद का देवता भी माना जाता है, उन्होंने मानव जाति को आयुर्वेद का ज्ञान देकर मानव का कल्याण किया था।

यह भी पढ़ें: साईं बाबा के 11 वचन

आइए अबजानते हैं की धनतेरस के दिन में क्या खरीदना चाहिए।

जाने धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए – Dhanteras Ke Din Kya Kharidna Chahiye?

जाने धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए

धनतेरस साल का सबसे शुभ दिन है इसलिए अगर आप सोच रहे हैं, कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए ( Dhanteras Ke Din Kya Kharidna Chahiye ) तो हम आपको यहां कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिसे आप को धनतेरस के दिन पर खरीदना चाहिए।

1. झाड़ू

ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर घर को साफ सुथरा रखने से सुख और समृद्धि हमारे घर आती है, इसलिए आपको इस दिन एक झाड़ू अवश्य खरीदनी चाहिए।

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए इसका एक उत्तर झाड़ू भी है क्योंकि इसका महत्व इस तरह से है कि यह झाड़ू साल भर आपके घर और आपके जीवन को साफ सुथरा रखेगा।

2. धनिया

धनतेरस के दिन पर आपको साबुत धनिया खरीदना चाहिए यह आपके जीवन को और आपके परिवार को स्वस्थ और निरोग रखेंगा।

3. खील और बताशे

पूजा की सामग्री खरीदते समय आप खील बताशे भी खरीदें जिससे आपके परिवार में हमेशा खुशियां बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: सूर्य भगवान की व्रत कथा

4. गोमती चक्र

यह खास प्रकार की समुद्री घोंघा होता है, जो मुख्य रूप से गोमती नदी में पाई जाती है। इसे हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना गया है यह आपके घर में धन-धान्य और सुख को लाता है। 

इसके अलावा यह भी मान्यता है कि गोमती चक्र बच्चों की सुरक्षा करता है।

5. लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा

इस दिन लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्ति खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, आप सोने और चांदी के मूर्ति इस दिन खरीद सकते हैं।

6. सोना या चांदी

बहुत समय से ऐसी परंपरा चली आ रही है कि धनतेरस के दिन सोना चांदी खरीदना चाहिए, इस दिन इसे बहुत शुभ माना गया है।

7. बर्तन

धनतेरस के दिन आप घर के लिए नए बर्तन भी खरीद सकते हैं, बर्तन खरीदने के लिए सबसे अच्छा विकल्प तांबे का बर्तन होता है, तांबे के बर्तन खरीदने के बाद उसे घर के पूर्व दिशा में रख दें।

एक बात का ध्यान रखें बर्तन खरीदते समय आप एलुमिनियम के बर्तन धनतेरस में ना खरीदें।

प्रश्न और उत्तर

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?

धनतेरस के दिन आप सोना, चांदी, तांबे का बर्तन, झाड़ू, बताशा और साबुत धनिया खरीद सकते हैं, यह धनतेरस के दिन खरीदने वाले सामान में सबसे अच्छे विकल्प हैं।

धनतेरस के दिन सोना क्यों खरीदते हैं?

सोना एक अत्यंत कीमती धातु है जिसे हिंदू धर्मों में बहुत पवित्र माना गया है, यदि धनतेरस के दिन आप सोना खरीदते हैं और अपने घर लाते हैं तो एक पवित्र ऊर्जा भी आपके घर आती है जो आपके घर को खुशियों से भर देती है।

क्या धनतेरस के दिन सोना खरीदना चाहिए?

धनतेरस के दिन सोना खरीदना अच्छा होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको यह खरीदना ही पड़ेगा आप इसके अलावा दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं जैसे झाड़ू, तांबे का बर्तन और साबुत धनिया जैसी चीजें।

धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदना चाहिए?

जिस प्रकार झाड़ू घर के कचरे को साफ करता है उसी प्रकार यदि आप धनतेरस के दिन झाड़ू को खरीदते हैं तो यह आपके जीवन के आंतरिक कचरे को भी साफ करता है और आपके परिवार को खुशियों से भर देता है।

यह भी पढ़ें: योगिनी एकादशी व्रत कथा

निष्कर्ष

आशा करता हूं आपको धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए? Dhanteras Ke Din Kya Kharidna Chahiye का उत्तर मिल गया होगा।

धनतेरस को पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, आपको भी धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई इस दिवाली खूब सारे दिए जलाएं और अपने जीवन को उजालों से भर दे।

धनतेरस के दिन पर और क्या खरीदना चाहिए से जुड़ी हुई कोई भी सवाल यह साला हो तो वह आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं हम उस पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य देंगे।

जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ इस जानकारी को शेयर करें। 

जानकारी शेयर करने के लिए नीचे दिए गए फेसबुक, व्हाट्सएप और टि्वटर के बटन का प्रयोग भी कर सकते हैं।

इसी तरह की जानकारी को पढ़ने के लिए आप हमारे वेबसाइट को Refresh का बटन दबाकर सब्सक्राइब करें। 

2 thoughts on “जाने धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए”

Leave a Comment