होम » गेम्स और ऐप्स » Gadi Ki RC Check Karne Ka Apps

Gadi Ki RC Check Karne Ka Apps

अगर आप अपने गाड़ी की RC चेक करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है क्योंकि आज मैं आपको गाड़ी की RC चेक करने का एप्स और गाड़ी की RC कैसे चेक करें इस के बारे में बताऊंगा जिसकी सहायता से आप अपने गाड़ी के RC को बहुत ही आसानी से चेक कर सकते हैं। यह सभी ऐप प्ले स्टोर पर बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है, इसके लिए आपको अतिरिक्त रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है।

नई गाड़ी खरीदना हो या फिर पुरानी हमें RC चेक करने का ऐप की जरूरत होती है क्योंकि RC चेक कर लेने पर आपको उस गाड़ी के मालिक का पता चल जाता है जिससे कि गाड़ी खरीदते समय आप ठगी से बच सकते हैं।

RC Check Karne Ka Apps

gadi ki rc check karne ka apps

अब हम जानेंगे RC चेक करने का सबसे अच्छा और बेहतरीन एप्स जिसकी सहायता से आप कुछ ही मिनटों में किसी भी गाड़ी के नंबर के जरिए उसका RC विवरण चेक कर सकते हैं और उसके मालिक का पता लगा सकते हैं।

RC का फुल फॉर्म रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होता है और इसका इस्तेमाल किसी भी गाड़ी के मालिकाना हक को दर्शाने के लिए होता है। जब कोई व्यक्ति नई गाड़ी खरीदता है तो उसे RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) दी जाती है जिसमें उस गाड़ी से संबंधित सभी विवरण लिखे हुए होते हैं।

यह भी पढ़ें: Duniya Ka Sabse Sasta Online Shopping App Konsa Hai

किसी भी गाड़ी का RC चेक करने के लिए आप गाड़ी नंबर को RC चेक करने का एप्स में डालकर उस गाड़ी की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) को देख सकता है। RC चेक करने वाले ऐप में आप किसी भी गाड़ी के नंबर का प्रयोग कर सकते हैं और उस गाड़ी के मालिक का नाम जान सकते हैं।

यह सभी 5 सबसे अच्छे RC चेक करने का एप्स है

1. mParivahan

gadi ki rc check karne ka apps

एमपरिवहन ऐप का उपयोग भारतीय गाड़ी की RC चेक करने के लिए किया जा सकता है। इस ऐप को एनआईसी द्वारा बनाया गया है इसलिए यह गाड़ी की RC चेक करने का सरकारी एप्स में से एक है। यह आपको अपने वाहन की जानकारी देती है, जैसे कि आपका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), बीमा वैधता और ड्राइविंग लाइसेंस तक पहुंचने की सुविधा देता है। 

यातायात के दौरान आपकी पहचान सत्यापित करने के लिए पुलिस इस डिजिटल ऐप का उपयोग भी करती है। ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों के साथ काम करती है। अपनी गाड़ी नंबर के द्वारा RC चेक करने के लिए आप बखूबी इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐप की विशेषताएं

  • यह एक वर्चुअल डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) और आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) बनाता है, जिसे हर जगह स्वीकार किया जाता है।
  • यह ऐप आपको नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने की अनुमति देता है।
  • उपयोग में आसान इंटरफ़ेस है जो उपयोगकर्ता के अनुकूल है।
  • आप केवल गाड़ी नंबर दर्ज करके ऐप में पंजीकरण करने से पहले ही वाहन के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं।
  • यह आपको अधिक समय, पैसा, परेशानी और प्रयास खर्च होने से बचाता है।
  • ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।
  • वर्चुअल डीएल या RC के लिए पंजीकरण करना आसान है।
  • ऐप के भीतर गाड़ी से जुड़े हुए सभी जानकारी उपलब्ध है।
  • इंजन नंबर और वाहन चेसिस नंबर के अंतिम चार अंकों के साथ मजबूत सत्यापन।
  • यह ऐप आपको अपनी वर्चुअल आईडी साझा करने की अनुमति देता है।
  • यह आपको सीधे डैशबोर्ड से अपने डीएल या आरसी तक पहुंचने की अनुमति देगा।

यह भी पढ़ें: Photo Me Chehra Saaf Karne Wala Apps Download

2. RTO Vehicle Information

gadi ke number se rc check karne ka apps

RTO Vehicle Information एक अच्छा RC चेक करने का एप्स में से एक है जो आपको वाहन विवरण, मालिक का नाम, पता और बीमा सहित अपने RC विवरण की जांच करने की अनुमति देता है। यह गाड़ी की RC चेक करने का ऐप आपको प्ले स्टोर पर मिल जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी सहायता से अपने ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी और चालान की स्थिति की जांच करना आसान है।

इस RC चेक करने वाले ऐप की मदद से हर दिन, आप ईंधन की कीमतों की जांच कर सकते हैं। आरटीओ कार्यालयों के लिए संपर्क जानकारी का पता लगाएं। अपने ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा की तैयारी के लिए आरटीओ परीक्षा दें। RC चेक करते समय इस ऐप की भाषा को गुजराती, हिंदी या अंग्रेजी में बदल सकते हैं।

ऐप की विशेषताएं

  • आरसी विवरण या स्थिति का तुरंत पता लगाने के लिए, नंबर प्लेट स्कैनर का उपयोग करें।
  • आप अपने वाहन की स्थिति और उसके विवरण की जांच कर सकते हैं।
  • ड्राइविंग लाइसेंस विवरण देखने के लिए, अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और साथ ही अपनी जन्मतिथि दर्ज करें।
  • भारतीय आरटीओ कार्यालय का पता लगाना आसान है।
  • वास्तविक आरटीओ परीक्षा में जाने से पहले आप घर पर आरटीओ परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं। 
  • RTO परीक्षा के लिए अपने उत्तरों की समीक्षा करें और तुरंत परिणाम प्राप्त करें।
  • आप स्पीडोमीटर पर अपनी ड्राइविंग गति को डिजिटल, एनालॉग और मैप मोड में देख सकते हैं।
  • अपने वाहन के बारे में महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, पीयूसी और आरसी रखें।
  • इसके जरिए आप किसी भी गाड़ी का RC  चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 5 Best Photo Ke Piche Ka Background Change Karne Wala App

3. RTO Vehicle Information App

gadi ki rc check karne ka app

इस RC चेक करने वाला ऐप को Carinfo के द्वारा बनाया गया है इसमें सभी बुनियादी सुविधाएं दी गई है जिसके जरिए आप गाड़ी से संबंधित सभी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। इसमें तरह-तरह की विशेषताएं दी गई है जैसा कि अन्य गाड़ी की RC चेक करने का ऐप्स में नहीं है।

 अगर आप एक ही ऐप में कई सारे सुविधाएं खोज रहे हैं तो यह अब आपके लिए बेहतर है। ड्राइविंग लाइसेंस से भी जुड़े हुए कार्य को भी इस एप के द्वारा किया जा सकता है।

ऐप की कुछ विशेषताएं

  • गाड़ी संख्या और कैमरे के द्वारा RC चेक किया जा सकता है।
  • ️मालिक और चालान का विवरण विवरण प्रदान करता है।
  • ️बीमा समाप्ति और नवीनीकरण करा सकते हैं।
  • ️नए और इस्तेमाल किए गए वाहन खोजें जा सकते हैं।
  • पुनर्विक्रय मूल्य की जांच  करने और वाहन को बेचने की सुविधा।
  • कार सेवा और मरम्मत पर सर्वोत्तम सौदे प्राप्त करें।
  • डिजिटल दस्तावेज़ प्रबंधक ऐप में दिया गया है।
  • प्ले स्टोर पर बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध है।

4. RC Status Owner Details

gadi ke number se rc check karne ka apps

RC Status Owner Details ऐप को विशेष करके RC चेक करने के लिए ही बनाया गया है इसलिए यह गाड़ी की RC चेक करने का बेहतरीन एप्स में से एक है। इस ऐप मैं RC चेक करने के लिए एक विशेष कैमरा दिया गया है जिसका उपयोग आप किसी भी गाड़ी कि नंबर को स्कैन करके उसका आरसी चेक कर सकते हैं।

इस ऐप को बहुत ही सरल यूजर इंटरफेस पर बनाया गया है जहां आपको विभिन्न प्रकार की अतिरिक्त सुविधाएं देखने को नहीं मिलती है लेकिन इस पर RC चेक करना काफी आसान है इसलिए इसका इस्तेमाल कोई भी व्यक्ति आसानी से कर सकता है।

ऐप की विशेषताएं

  • कैमरे का इस्तेमाल करके RC चेक किया जा सकता है।
  • यूजर इंटरफेस काफी सरल है इसलिए उपयोग करना आसान है।
  • गाड़ी नंबर दर्ज करके भी आप आरसी चेक कर सकते हैं।
  • यह ऐप काफी छोटा है इसलिए यह मोबाइल पर ज्यादा दबाव नहीं डालता है।
  • प्ले स्टोर से इसे बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।
  • RC  डिटेल के साथ साथ आपको अतिरिक्त जानकारियां भी या प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: Best Photo Se Video Banane Wala Apps Download

5. RC-NOC Checker

gadi ki rc check karne ka apps

RC/NOC Checker ऐप को हिंदी में बनाया गया है इसलिए इसका इस्तेमाल सभी भारतीय आसानी से कर सकते हैं। इसे विशेष करके RC और NOC चेक करने के लिए ही बनाया गया है। अपने खास गुणों के कारण यह ऐप एक बेहतरीन गाड़ी की RC चेक करने का ऐप्स बन जाता है।

इस RC चेक करने वाला ऐप को इस्तेमाल करने के लिए गाड़ी संख्या का उपयोग कर सकते हैं जिससे आपको गाड़ी से संबंधित सभी विवरण जैसे गाड़ी के मालिक का नाम, पता, शहर इत्यादि प्राप्त हो जाएगा।

इस ऐप की विशेषताएं

  • एक क्लिक में आप RC विवरण चेक कर सकते हैं।
  • ऐप प्ले स्टोर पर बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
  • ऐप बहुत ही छोटी है इस कारण मोबाइल पर कम दबाव आता है।
  • आसान यूजर इंटरफेस के कारण कोई भी व्यक्ति से इस्तेमाल कर सकता है।
  • इसके द्वारा  गाड़ी का NOC भी चेक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Best Online Photo Edit Karne Ki Website

हमें सभी RC चेक करने वाला एप्स के बारे में जाना जिसके जरिए आप RC चेक कर सकते हैं लेकिन आप का काम यहीं खत्म नहीं होता आपको इन सभी एप्स को इस्तेमाल करने की जानकारी भी होनी चाहिए आइए जानते हैं।

गाड़ी की RC कैसे चेक करें

किसी भी गाड़ी का RC चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ऊपर बताए गए गाड़ी की RC चेक करने का एप्स में से किसी एक ऐप को डाउनलोड करना होगा उसके बाद निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए आपको अपने गाड़ी का RC चेक करना है।

इस ऐप की विशेषताएं

  1.  सबसे पहले RC  चेक करने वाला ऐप को ओपन करें
  2.  ऐप में Registration Number लिखे हुए विकल्प को खोजें जिसके नीचे एक बॉक्स दिया गया होगा
  3.  रजिस्ट्रेशन नंबर वाले बॉक्स में अपनी गाड़ी का नंबर दर्ज करें  और सर्च करें
  4.  ऐसा करने पर आपके गाड़ी से संबंधित सभी जानकारियां आपको प्राप्त हो जाएगी।

इन सभी ऐप का इस्तेमाल केवल गाड़ी की आरसी चेक करने के लिए ही नहीं बल्कि अन्य और भी गाड़ियों के लिए कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सबसे अच्छा ऑनलाइन पढ़ाई करने वाला ऐप डाउनलोड

प्रश्न और उत्तर

गाड़ी की RC चेक करने का सरकारी ऐप कौन सा है?

गाड़ी की RC चेक करने का सरकारी ऐप mParivahan है जिसे भारतीय सरकार के द्वारा बनाया गया है। 

गाड़ी की RC चेक करना क्यों जरूरी है?

गाड़ी की RC चेक करना इसलिए जरूरी है क्योंकि RC चेक करने पर आपको गाड़ी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो जाती है और इससे आप किसी धोखे से बच सकते हैं।

RC का फुल फॉर्म क्या होता है?

RC का फुल फॉर्म होता है रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जो गाड़ी खरीदते समय गाड़ी के मालिक को दी जाती है। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में गाड़ी से संबंधित सभी जानकारियां एकत्रित रहती है।

RC का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग क्या है?

RC का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग किसी भी गाड़ी के मालिकाना हक को पता लगाने के लिए है। इसके अलावा और भी कई परिस्थितियों में इसका उपयोग किया जाए।

यह भी पढ़ें: Kinemaster Without Watermark Kaise Download Karen

निष्कर्ष

किसी भी गाड़ी का RC आप अपने जरूरतों के अनुसार चेक कर सकते हैं। गाड़ी की आरसी चेक करने के लिए सबसे भरोसेमंद mParivahan है क्योंकि इसे भारतीय सरकार द्वारा बनाया गया है इसलिए आप इसका इस्तेमाल निसंदेह कर सकते हैं।

हम आशा करते हैं आपको गाड़ी की RC चेक करने का ऐप्स और किसी भी गाड़ी का RC कैसे चेक करें से संबंधित यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। इस आर्टिकल को अपने मित्रों और परिवारजनों के साथ शेयर करने के लिए नीचे दिए गए फेसबुक और व्हाट्सएप के बटन का प्रयोग कर सकते हैं।

गाड़ी की RC चेक करने का एप्स से जुड़ी हुई कोई भी प्रश्न आपके मन में हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं हम उसका उत्तर आपको अवश्य देंगे।

इसी प्रकार की महत्वपूर्ण एप्स और टेक्नोलॉजी से संबंधित जानकारियों को रोजाना अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त करने के लिए आप हमारे वेबसाइट के नोटिफिकेशन को सब्सक्राइब कर सकते हैं जिससे कि हर नई जानकारी का नोटिफिकेशन आपको तुरंत मिल जाएगा।

Leave a Comment