होम » जानकारी » CGDA Auditor क्या होता है और CGDA का फुल फॉर्म और सैलरी क्या है?

CGDA Auditor क्या होता है और CGDA का फुल फॉर्म और सैलरी क्या है?

दोस्तों आज हम CGDA नौकरी के बारे में जानेंगे की CGDA Auditor क्या होता है और CGDA का फुल फॉर्म और सैलरी क्या है? अगर आप SSC CGL की परीक्षा दे रहे हैं तो आपको CGDA के बारे में जानना चाहिए क्योंकि यह SSC परीक्षा के अंतर्गत आने वाले सबसे अच्छे जॉब में से एक है।

CGDA Auditor की नौकरी हर छात्र छात्राएं करना चाहेंगे क्योंकि यह देश सेवा से जुड़ी हुई नौकरी है आइए इसके विषय में आगे जानते हैं।

CGDA Auditor क्या होता है?

CGDA Auditor क्या होता है और CGDA का फुल फॉर्म और सैलरी क्या है?

CGDA Auditor रक्षा विभाग से संबंधित एक ऐसी सरकारी नौकरी है जिसमें आपको ऑडिटर पद दिया जाता है और सरकार के द्वारा देश सुरक्षा कार्य में किए गए पैसे के खर्च सही रूप से हुए हैं या नहीं इसका जांच करना होता है। CGDA Auditor की नौकरी भारत के “रक्षा लेखा विभाग” के अंदर होता है। 

SSC CGL की परीक्षा के माध्यम से CGDA Auditor का चुनाव होता है। चयन के बाद CGDA Auditor को देश के किसी भी हिस्से में तैनात किया जा सकता है जहां उन्हें रक्षा लेखा विभाग के अंतर्गत कार्य करना होगा।

यह भी पढ़ें: Army Ka Full Form क्या होता है?

CGDA Auditor सीधे रक्षा लेखा विभाग के साथ काम करता है जो भारत के CGDA रक्षा मंत्रालय के तहत बनाए गए सबसे पुराने सरकारी संगठन में से है। 

CGDA का Full Form क्या होता है?

CGDA का फुल फॉर्म या फिर CGDA का पूरा नाम “कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट” होता है। इनका मुख्य कार्य देश की रक्षा विभाग में होने वाले सभी खर्चों का लेखा-जोखा रखना है।

cgda auditor full form kya hota hai

हिंदी में कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट का मतलब “लेखा परीक्षक रक्षा लेखा महानियंत्रक विभाग” होता है। 

सीजीडीए का पूरा नाम : कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट

CGDA का फुल फॉर्म : Controller General Of Defence Accounts

यह भी पढ़ें: DM Ka Full Form Kya Hota Hai In Hindi

CGDA Auditor का कार्य क्या होता है? 

CGDA Auditor के कार्य में आप को विभिन्न कार्यालयों में कार्य करने का मौका मिल सकता है क्योंकि CGDA Auditor का कार्य “परीक्षण” का है इसलिए आप नौसेना, वायु सेना और थल सेना के कार्यालय में जाकर वहां सरकार के द्वारा देश सुरक्षा में किए गए पैसे की खर्च का परीक्षण कर सकते हैं।

CGDA ऑडिटर के कार्य में आपको फील्ड में जाकर या फिर कार्यालय में दोनों रूप से काम करना पड़ सकता है।

CGDA Auditor के निम्नलिखित कार्य होते हैं:

  1. देश सुरक्षा में जुटे सैनिकों को मिलने वाले वेतन और भत्ते का लेखा-जोखा रखना है।
  2. रिटायरमेंट के बाद सैनिकों को कितना पेंशन प्रदान हुआ है इसका हिसाब रखना है।
  3. देश सुरक्षा  से संबंधित चीजों की आपूर्ति में कितना खर्च हुआ है इसका ध्यान रखना है।
  4. देश सुरक्षा से संबंधित चीजों के निर्माण में कितना खर्च हुआ है।
  5. देश सुरक्षा में उपयोग होने वाले चीजों में सुधार  के लिए होने वाले खर्च का हिसाब रखना है।
  6. सरकार द्वारा देश सुरक्षा में किए गए खर्च का लेखा-जोखा रखना।

इन सभी कार्यों के साथ साथ देश सुरक्षा में किए गए किसी भी कार्य में होने वाले खर्च का भुगतान और लेखांकन CGDA Auditor को करना होता है।

यह भी पढ़ें: Dig Ka Full Form In Hindi

ऑडिटर का मतलब होता है “परीक्षण” करने वाला इसलिए CGDA Auditor के अंतर्गत आपको देश सुरक्षा में होने वाले किसी भी तरह के खर्च का परीक्षण करना होगा।

CGDA Auditor की सैलरी क्या होती है?

इस पद में आपको CGDA Auditor से Senior CGDA Auditor, AO, AAO की पद मिल सकती है जिसके अनुसार आपकी सैलरी घटेगी और बढ़ेगी। 

CGDA Auditor पद पर आपको अच्छी खासी सैलरी मिल सकती है जिसका विवरण निम्नलिखित रुप से नीचे दिया गया है।

CGDA Auditor की सैलरी चार्ट

CGDA Auditor पद के स्तर ग्रेड पेसैलरी
CGDA Auditor 280030000-35000
Senior CGDA Auditor 280035000-40000
AO320040000-45000
AAO420050000-60000

इन सब के अलावा सैलरी में कुछ भत्ता भी जुड़ेगा जैसे:

  • परिवहन भत्ता
  • मोबाइल भत्ता
  • मकान किराया भत्ता
  • पेट्रोल भत्ता 

ऊपर दी गई सैलरी में आपको जो सैलरी मिलेगी उसमें यह भत्ते भी जोड़े जाएंगे जिसके बाद सैलरी में लगभग 10% की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Zomato Delivery Boy Kaise Bane

यदि हम शुरुआती CGDA Auditor की सैलरी की बात करें तो ₹25000 मिलते हैं जिसमें थोड़ा बहुत अंतर आप की पोस्टिंग के स्थान के अनुसार हो सकता है।

प्रश्न और उत्तर

CGDA Auditor की शुरुआती सैलरी क्या होता है?

CGDA Auditor की शुरुआती सैलरी ₹25000 होती है जो बाद में आपके प्रमोशन के साथ साथ बढ़ती है।

क्या कोई सपोर्ट से जुड़े व्यक्ति CGDA Auditor पद के लिए आवेदन कर सकता है?

हां, यदि आप सपोर्ट से जुड़े हुए हैं तो आप CGDA Auditor पद के लिए SSC CGL के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

CGDA Auditor का कार्य स्थान क्या होगा?

CGDA Auditor का कार्य स्थान भारत के किसी भी राज्य में हो सकता है यह पूरी तरह रिक्त स्थानों के ऊपर निर्भर करता है।।

किस परीक्षा के माध्यम से Auditor पद मिलता है?

SSC CGL की परीक्षा के माध्यम से ऑडिटर पद मिलता है जो देश में होने वाले किसी भी ऑडिटर पद के लिए चयन संभव है।

क्या CGDA Auditor को वेतन के साथ यातायात भत्ता मिलता है?

हां, CGDA Auditor को वेतन के साथ यातायात भत्ता मिलता है लेकिन यह आपके कार्य करने की दूरी पर निर्भर करता है।

Auditor में चयन के लिए कितना समय लगता है?

Auditor पद में चयन के लिए आपको एक से डेढ़ साल का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें: Software Engineer Kya Hota Hai

निष्कर्ष

CGDA Auditor का पद ना केवल आपको एक नौकरी देता है बल्कि आपको देश की सेवा करने का एक सुनहरा अवसर देता है इसलिए आप यदि एसएससी की परीक्षा दे रहे हैं तो इस पद का चुनाव कर सकते हैं।

हम आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा CGDA Auditor क्या होता है और CGDA की सैलरी और फुल फॉर्म क्या होती है तथा CGDA Auditor का कार्य क्या है? के ऊपर हमारी यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।

अगर हमारी यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ नीचे दिए गए फेसबुक और व्हाट्सएप के बटन के माध्यम से शेयर करें।

CGDA Auditor क्या होता है से जुड़ी हुई कोई भी प्रश्न या सुझाव आपके मन में हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं हम उसका उत्तर आपको अवश्य देंगे।

इसी प्रकार की रोचक जानकारियों को रोजाना पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं जिससे कि हर जानकारियां आपको तुरंत मिल सके। 

1 thought on “CGDA Auditor क्या होता है और CGDA का फुल फॉर्म और सैलरी क्या है?”

Leave a Comment