होम » जानकारी » मेस हेल्पर क्या है? मेस हेल्पर के कार्य और सैलरी क्या होती है?

मेस हेल्पर क्या है? मेस हेल्पर के कार्य और सैलरी क्या होती है?

आज कि हमारी यह जानकारी में हम आपको बताएंगे कि मेस हेल्पर का मतलब क्या होता है और मेस हेल्पर का कार्य क्या है तथा मेस हेल्पर की सैलरी कितनी होती है आइए जानते हैं।

मेस हेल्पर की नौकरी में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक की डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। सरकार विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में मेस हेल्पर के लिए वैकेंसी लाती रहती है।

मेस हेल्पर क्या होता है?

मेस हेल्पर क्या है? मेस हेल्पर के कार्य और सैलरी क्या होती है?

बड़े पैमाने पर जब रसोई में खाना बनता है तो उसमें खाना बनाने वाले मुख्य कर्मचारी का जो हेल्प या मदद करने वाला होता है वही मैस हेल्पर होता है। अधिक लोगों के लिए जब खाना एकत्रित रूप से बनता है तो उसे मेस कहते हैं।

हम सभी जानते हैं की बड़ी-बड़ी कंपनिय तथा सरकारी विभागों में अधिक कर्मचारी काम करते हैं जिनके लिए एक दो आदमी के द्वारा भोजन बनाना आसान नहीं है इसी चीज का रास्ता निकालने के लिए मेस का निर्माण किया जाता है जहां पर काफी सारे कर्मचारी काम करते हैं जो मुख्य रूप से खाना बनाने का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें: सुपरवाइजर का क्या काम होता है?

मेस में खाना बनाने की प्रक्रिया में कुछ मुख्य कर्मचारी होते हैं जो खाना बनाने की प्रक्रिया में दिशा निर्देश देते हैं जबकि कुछ कर्मचारी ऐसे होते हैं जो उन दिशा निर्देशों का पालन कर खाना बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं इसी प्रकार के कर्मचारी को मेस हेल्पर कहते हैं।

मेस हेल्पर का कार्य क्या होता है?

मेस हेल्पर को मेस में विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए नियुक्त किया जा सकता है जो निम्नलिखित रुप से है।

  • रसोई घर को साफ करना
  • सब्जी धोना तथा काटना
  • आटा गुंदना तथा रोटी बनाना
  • लोगों को खाना परोसना
  • खाना बनाने की सामग्री बाजार से लाना
  • बर्तन धोना

यह भी पढ़ें: सॉफ्टवेयर इंजीनियर क्या होता है?

इन सभी मुख्य कार्यों के अलावा भी मेस में कुछ और भी कार्य हो सकते हैं जो मेस हेल्पर को करना पड़े।

मेस हेल्पर की सैलरी कितनी होती है?

mess helper kya hota hai

मेस हेल्पर की औसतन सैलरी ₹20000 से लेकर ₹30000 तक होती है जो आपके अनुभव के साथ साथ बढ़ सकती है। शुरुआती दिनों में मेस हेल्पर की सैलरी ₹18000 होती है बाद में यह समय के साथ-साथ धीरे-धीरे बढ़ती है।

यह भी पढ़ें: CGDA Auditor क्या होता है और CGDA का फुल फॉर्म और सैलरी क्या है?

अगर आप एक अनुभवी मेस हेल्पर हैं तो आपको 30000 से 40000 तक की सैलरी मिल सकती है जो एक अच्छी सैलरी है।

मेस हेल्पर की वैकेंसी 

मेस हेल्पर की वैकेंसी नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा हर 6 से 7 माह के बाद निकाली जाती है जो काफी लोकप्रिय है और काफी सारे लोग मेस हेल्पर वैकेंसी को भरना चाहते हैं और अपना भविष्य इस दिशा में बनाना चाहते हैं।

नवोदय विद्यालय समिति में ना केवल मेस हेल्पर का वैकेंसी निकाला जाता है बल्कि उसमें और भी विभिन्न प्रकार के वैकेंसी निकाली जाती है जिसमें आपको और भी अच्छी सैलरी मिल सकती है।

नवोदय विद्यालय समिति के अलावा मेस हेल्पर की वैकेंसी भारत के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली जाती है जो कुछ इस प्रकार से है।

  • भारतीय थल सेना
  • भारतीय वायु सेना
  • भारतीय जल सेना
  • भारतीय संसद के लिए 
  • विभिन्न प्रकार के विश्वविद्यालय
  • बड़ी-बड़ी प्राइवेट कंपनी

यह भी पढ़ें: कछुआ खाने में क्या खता है?

यह अलग-अलग क्षेत्र है जहां पर बहुत सारे लोग एकत्रित रूप से कार्य करते हैं और उन लोगों के लिए बहुत सारा खाना बनाना पड़ता है इसलिए बड़ी मेस की व्यवस्था की जाती है जहां पर अधिक मात्रा में मेस हेल्पर की जरूरत होती है। 

मेस हेल्पर का सिलेबस क्या है?

यदि आप पहली बार में मेस हेल्पर की नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको कुछ विषयों का ज्ञान होना चाहिए जो निम्नलिखित रुप से नीचे दी गई है।

  • तत्सम एवं तद्भव देशज
  • अनेकार्थी शब्द
  • क्रियाएँ
  • विलोम शब्द
  • पर्यायवाची शब्द
  • हिंदी भाषा के प्रयोग में होने वाली अशुद्धियाँ
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
  • संधि समास
  • वाक्याशों के लिये एक शब्द निर्माण,
  • लोकोक्तियां एवं मुहावरे
  • अलंका, शब्द-रूप, अर्थबोध
  • हिंदी वर्णमाला विराम चिन्ह
  • शब्द रचना वाक्य रचना अर्थ
  • वाक्यसंशोधन लिंग, वचन, कारक, काल

यह भी पढ़ें: वेल्डिंग क्या होती है?

मेस हेल्पर का जीवन कैसा होता है?

मेस हेल्पर का जीवन बहुत ही सीधा और सरल होता है उन्हें अपनी नौकरी पर समय पर आना होता है और खाना बनाने की प्रक्रिया में ऊंचे कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना पड़ता है।

मेस हेल्पर के कार्य की सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें खाना बनाने की प्रक्रिया में ज्यादा कार्य करना नहीं होता है क्योंकि खाना बनाने का सभी कार्य वर्तमान में मशीनों द्वारा हो जाती है।

मेस हेल्पर को केवल खाना परोस ना तथा बर्तनों को धोना इत्यादि कार्यों को करना पड़ता है और खाना बनाते समय मशीनों की कारी शीलता का ध्यान रखना होता है।

यह भी पढ़ें: खस क्या होता है?

प्रश्न और उत्तर

मेस हेल्पर का मतलब क्या होता है?

मेस हेल्पर का मतलब होता है मेस में खाना बनाने के कार्य में ऊंचे कर्मचारियों के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए खाना बनाने की प्रक्रिया में हेल्प करना।

मेस हेल्पर की औसतन सैलरी कितनी होती है?

मेस हेल्पर की औसतन सैलरी 20000 से ₹25000 होती है जो उनके कार्य अनुसार अच्छी खासी सैलरी होती है।

मेस की जरूरत क्यों होती है?

बड़ी-बड़ी विभाग में काफी सारे लोग एकत्रित रूप से कार्य करते हैं जिनके लिए खाना बनाना पड़ता है जो एक दो व्यक्ति से संभव नहीं है इसी समस्या का समाधान करने के लिए हमें मेस की जरूरत होती है जिसमें अधिक से अधिक खाना बनाने वाले लोग कार्य करते हैं जिसे मेस हेल्पर कहते हैं।

मेस हेल्पर की जरूरत क्यों है?

मेस हेल्पर की जरूरत इसलिए होती है क्योंकि मेस में काफी सारे लोगों के लिए खाना बनाया जाता है जिस संभालने के लिए बहुत सारे आदमी की भी जरूरत होती है।

मेस हेल्पर की परीक्षा क्या है?

मेस हेल्पर की परीक्षा में उनसे खाना बनाने तथा रसोई को सही से संभालने संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और अधिक से अधिक फुर्तीला व्यक्ति की खोज की जाती है।

यह भी पढ़ें: MSP Bill क्या होता है?

निष्कर्ष

हम सभी ने कभी ना कभी मेस में खाना खाया होगा जहां पर काफी सारे लोग एक साथ खाना खाते हैं और उन्हें खिलाने के लिए भी काफी सारे लोग मौजूद होते हैं। अगर आपको खाना बनाने तथा खाना परोसने से संबंधित कार्य अच्छे लगते हैं तो आप मेस हेल्पर की नौकरी कर सकते हैं।

हम आशा करते हैं आपको हमारी मेस हेल्पर क्या होता है और मेस हेल्पर का मतलब तथा कार्य क्या होता है एवं मेस हेल्पर की सैलरी कितनी होती है से जुड़ी हुई यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।

यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ नीचे दिए गए व्हाट्सएप और फेसबुक के बटन को दबाकर अभी शेयर करें।

मेस हेल्पर क्या होता है से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव आपके मन में हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं हम उस पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य देंगे।

नौकरी से जुड़ी हुई इसी प्रकार की जानकारियों को रोजाना पढ़ने के लिए आप हमारे वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Leave a Comment