होम » सरकारी योजना » झारखंड के जमीन का खतियान देखना है तो यहां से निकले लैंड रिकॉर्ड और खेसरा विवरण

झारखंड के जमीन का खतियान देखना है तो यहां से निकले लैंड रिकॉर्ड और खेसरा विवरण

अगर आप झारखंड के निवासी हैं और आपको अपने जमीन का खतियान देखना है तो आप अपनी जमीन या प्लॉट का खतियान मोबाइल तथा कंप्यूटर की मदद से घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। इस जानकारी में हम आपको झारखंड के जमीन का खतियान कैसे निकाले स्टेप बाय स्टेप बताएंगे।

झारखंड के जमीन का खतियान देखना है तो यहां से निकले लैंड रिकॉर्ड और खेसरा विवरण

हमें से कई लोग कभी-कभी जमीनी विवाद में अपने अधिकार को खोजना भूल जाते हैं इसलिए यदि आप झारखंड के निवासी हैं तो आप ऑनलाइन अपना जमीन का खतियान देख सकते हैं जिससे आपको अपना मालिकाना हक का एहसास हो सके।

झारखण्ड खतियान का विवरण

झारखंड राज्य के राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट Jharbhoomi.nic.in पर राज्य के सभी किसानों तथा आम नागरिकों की भूमि का विवरण यानी कि खतियान मौजूद है।

यह भी पढ़ें: मिशन प्रेरणा क्या है?

अगर आपको खतियान देखना है तो आप इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन खतियान, खसरा विवरण, जमीन का नक्शा, खतौनी इत्यादि  देख सकते हैं।

मुद्दाझारखण्ड जमीन का खतियान देखने है
राज्य का नामझारखण्ड
लाभार्थीझारखंड के निवासी 
सम्बंधित विभागराजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग 
खतियान देखने का तरीकाऑनलाइन
ऑफिशियल पोर्टलjharbhoomi.jharkhand.gov.in
हेल्पलाइन नंबर+91 06512401716

झारखंड जमीन का खतियान देखना है तो करें ये काम

jharkhand jamin ka khatiyan dekhna hai
  • सबसे पहले झारखंड भूमि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in खोलें
  • अब “खाता एवं “रजिस्टर-II देखें” विकल्प पर क्लिक करें
  • अब अगले पेज में “खतियान  के विकल्प को सेलेक्ट करके” क्रमशः जिला, अंचल, हल्का, मैजा, खाता नंबर और जमीन किस्म चुनें 
  • इसके बाद नीचे दिए गए “खतियान” बटन पर क्लिक करें
  • इन सभी चरणों का पालन करते ही झारखण्ड खतियान आपके सामने खुल जाएगा

यह भी पढ़ें: Rashtriya Parivarik Labh Yojana

झारखंड में मौजूद जमीन का खतियान ऑनलाइन निकालने का विस्तृत तरीका

हम यहां आपको विस्तृत रूप से झारखंड जमीन का खतियान ऑनलाइन कैसे निकाले यह बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से ऑनलाइन जमीन का खतियान निकाल कर देख सकते हैं।

 झारखंड जमीन का खतियान  ऑनलाइन निकालने की निम्नलिखित प्रक्रिया है।

Step 1 : सबसे पहले झारखंड भूमि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in खोलें

jharkhand jamin ka khatiyan online kaise nikale

Step 2 : अब “खाता एवं “रजिस्टर-II देखें” विकल्प पर क्लिक करें

Step 3 : अब अगले पेज में “खतियान  के विकल्प को सेलेक्ट करके” क्रमशः जिला, अंचल, हल्का, मैजा, खाता नंबर और जमीन किस्म चुनें 

jharkhand jamin ka khatiyan kaise nikale

Step 4 : इसके बाद नीचे दिए गए “खतियान” बटन पर क्लिक करें

jharkhand jamin ka khatiyan dekhna hai

Step 5 : इन सभी चरणों का पालन करते ही झारखण्ड खतियान आपके सामने खुल जाएगा।

रैयत नाम से झारखंड जमीन का खतियान देखना है

रैयत नाम से झारखंड भूमि की खतियान सहित समस्त जानकारी देखने के लिए आपको ये करना होगा। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद आप सफलतापूर्वक खतियान का विवरण देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले झारखंड जमीन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in खोलें
  2. अब बाईं तरफ के मेनू से “रजिस्टर-II देखें” विकल्प पर क्लिक करें
  3. अब झारखण्ड जिला मानचित्र में से अपने जिले पर क्लिक करें
  4. अगले पेज में जिले के  मानचित्र में से अपना ब्लाक यानी अंचल चुने
  5. अब आप को अपना हल्का और मैजा नाम चुनना है
  6.  इसके बाद नीचे दिए कई विकल्पों में से “रैयत नाम से खोजें” पर क्लिक करें
  7. बॉक्स में रैयत का नाम भरकर सर्च बटन पर क्लिक करें
  8.  इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद आपके सामने भूमि की जानकारी खुल जायेगी

यह भी पढ़ें: MSP Bill क्या होता है? किसान बिल के तीन कानून

झारखण्ड जमीन का खाता देखने का तरीका 

  1. सबसे पहले झारखंड राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in खोलें 
  2. अब “अपना खाता देखें” विकल्प पर क्लिक करें और आगे बढ़े
  3. अब आपको झारखंड के सभी जिलों का मैप दिखाएगा जिसमें से आप अपने जिले के मैप पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद क्रमशः अंचल, हल्का, किस्म जमीन और मौजा चुनकर, खाता खोजें बटन पर क्लिक करें
  5.  इस प्रक्रिया को करते ही आपके मौजे में मौजूद सभी खाता धारकों के नाम दिखने लगेंगे
  6. अगर झारखंड जमीन का खतियान देखने है तो “अधिकार अभिलेख देखें” विकल्प पर क्लिक करें
  7. तो इस प्रक्रिया के माध्यम से आप झारखण्ड में हर जिले का जमीन खाता देख सकते हैं

झारखण्ड जमीन का खतियान खोजने के चार विकल्प 

आप अपना खाता खोजते समय जिला, अंचल, किस्म जमीन, और मौजा चुनने के बाद जमीन का अभिलेख खोजने के लिए इन चार विकल्प में से किसी का भी उपयोग कर सकते हैं।

  1. मौजा के संपूर्ण खातों को नामानुसार 
  2. मौजा के  संपूर्ण खातों को खेसरा संख्या के अनुसार 
  3. खाता संख्या के माध्यम से 
  4. खाताधारी के नाम की सहायता से

यह भी पढ़ें: Tarika Online Jio Phone Se Paise Kaise Kamaye

झारखंड राजस्व  एवं  भूमि सुधार पोर्टल की विशेषताएं

झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के इस  अधिकारिक पोर्टल पर आप निम्न सुविधाएँ ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं:

  • जमीन का ऑनलाइन म्यूटेशन करना
  • अपना खाता विवरण देखने
  • जमीन से जुड़ी किसी समस्या की शिकायत करना
  • खतियान या भू अभिलेख नक़ल निकलना
  • रजिस्टर-II में मौजूद भूमि मालिकों की जानकारी प्राप्त करना
  • भूमिकर का ऑनलाइन भुगतान करना
  • सभी आम नागरिकों का भूमि रिकॉर्ड, खसरा और खाता संख्या का विवरण देखना

यह भी पढ़े: बिहार में कुल कितने प्रमंडल हैं?

प्रश्न और उत्तर

खतियान का मतलब क्या होता है?

खतियान का मतलब रिकॉर्ड ऑफ राइट होता है किस व्यक्ति के नाम  पर कितनी जमीन है यह खतियान के आधार पर ही तय होता है।

झारखंड जमीन का खतियान कहा से देख सकते है?

आप झारखंड Land Record के आधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर जाके बड़े ही आसानी से देख सकते है।

झारखंड जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें?

जमीन का पुराना व नया रिकॉर्ड झारभूमि पोर्टल पर, ग्रामपंचायत  द्वारा देखा जा सकता है। इसके लिए आपको जिले, अंचल, हल्का, किस्म जमीन और मौजा को सही सही चुनना होगा।

झारखण्ड जमीन का  खतियान कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?

सबसे पहले आप  झारखंड भूमि विभाग के अधिकारिक वेबसाइट झारभूमि पोर्टल पर जाकर खतियान निकालें, उसके बाद Ctrl + P  बटन पर क्लिक करने के बाद उसे सेव या डाउनलोड कर ले।

क्या झारखंड भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है?

हाँ, झारखण्ड राज्य के आधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर झारखंड भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध है जिसे आप ऑनलाइन देख सकते हैं।

यह भी पढ़े: Bharat Ke 29 Rajya Aur Unki Rajdhani

निष्कर्ष

झारखंड में मौजूद किसी भी जिले के जमीन का खतियान देखने है तो आप ऑनलाइन बहुत ही आसानी से इसे देख सकते हैं यहां आपको पुराने एवं नए दोनों जमीन के विवरण देखने को मिल जाते हैं। अगर आप अपने जमीन का खतियान, खेसरा, खाता संख्या आधी देखना चाहते हैं तो आप आसानी से देख सकते हैं।

हम आशा करते हैं यदि आपको जमीन का खतियान देखना है तो वह हमारे द्वारा बताए गए झारखंड के जमीन का खतियान ऑनलाइन कैसे निकाले के ऊपर यह जानकारी अच्छी लगी होगी।

अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ नीचे दिए गए फेसबुक और व्हाट्सएप के बटन को दबाकर अभी शेयर करें।

झारखंड जमीन का खतियान कैसे निकालना और देखना है से जुड़ी हुई कोई भी प्रश्न आपके मन में हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं हम उसका उत्तर आपको अवश्य देंगे।

 विभिन्न राज्यों के योजना तथा भूमि से संबंधित जानकारी को रोजाना पढ़ने के लिए आप हमारे वेबसाइट सब्सक्राइब कर सकते हैं जिससे कि हर जानकारी आपको तुरंत मिल सके।

Leave a Comment