होम » शिक्षा » GDP Ka Full Form और GDP क्या है इसकी पूरी जानकारी In Hindi

GDP Ka Full Form और GDP क्या है इसकी पूरी जानकारी In Hindi

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताएंगे GDP Ka Full Form Kya Hai In Hindi और GDP की शुरुआत कब की गई थी और इसके क्या क्या लाभ और हानि है साथी हम जीडीपी से जुड़े छोटे बड़े सभी जानकारियों को देखेंगे।

किसी देश की GDP उसके अर्थव्यवस्था की शक्ति को दर्शाती है। कौन सा देश कितना ज्यादा शक्तिशाली समृद्ध एवं धनी है इसका पता उस देश की GDP से चलता है।

हम अपने इस आर्टिकल में आपको GDP की पूरी जानकारी, GDP Ka Full Form In Hindi , टॉप 10 GDP वाला देश, USA की जीडीपी विश्व में सर्वाधिक है तथा इसके साथ साथ किसी देश की GDP को किस तरह से पता किया जा सकता है उसका Formula बताएंगे। 

जीडीपी क्या है पूरी जानकारी

किसी भी देश की घरेलू और भौगोलिक सीमा के अंतर्गत एक वित्तीय वर्ष में सभी उत्पादकों ( सामान्य निवासियों तथा गैर निवासियों) द्वारा उत्पादित समस्त वस्तुओं एवं सेवाओं के बाजार मूल्य के योग को सकल घरेलू उत्पाद या G.D.P (Gross Domestic Product) कहा जाता है।

ध्यातव्य है कि उत्पादकों में विदेशी उत्पादक भी हो सकते हैं जैसे भारत में विदेशी बैंक कार्यरत हैं। कई विदेशी कंपनियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं तथा सेवाओं का उत्पादन भारत में होता है जिस पर सरकार कर लगाकर राष्ट्रीय आय को बढ़ाती है जो जीडीपी के विकास में सहायक होता है। 

GDP क्या है – What is GDP in Hindi

किसी भी देश की घरेलू और भौगोलिक सीमा के अंतर्गत एक वित्तीय वर्ष में सभी उत्पादकों ( सामान्य निवासियों तथा गैर निवासियों) द्वारा उत्पादित समस्त वस्तुओं एवं सेवाओं के बाजार मूल्य के योग को सकल घरेलू उत्पाद या G.D.P (Gross Domestic Product) कहा जाता है।

अन्य विदेशी कंपनियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं तथा सेवाओं का उत्पादन भारत में क्या जाता है तो इनके उत्पादन की मूल्य वृद्धि भी भारत के घरेलू उत्पादन में सम्मिलित होगी।

GDP की दर कैसे निकाली जाती है

सकल घरेलू उत्पाद या GDP का अनुमान लगाने के लिए अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं की मात्रा को उनके बाजार मूल्य से गुणा करके ज्ञात किया जाता है। GDP  का पता लगाने के लिए नीचे हमने फॉर्मूला दिया है जिससे अलग-अलग देशों की जीडीपी को मापा जाता है।

G.D.P (सकल घरेलू उत्पाद)= उपभोग(C)+ विनियोग(I)+ सरकारी व्यय(G)G.D.P= P x (iQ) G.D.P= Gross Domestic Products या सकल घरेलू उत्पादP -बाजार कीमत (iQ)- अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं की मात्रा

GDP Ka Full Form In Hindi

किसी भी देश की जीडीपी उसके आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। आपने कई बार सुना होगा कि अर्थव्यवस्था में अमेरिका चीन जापान इत्यादि  देशों की जीडीपी बहुत अधिक है जिसकी वजह से उन्हें विश्व में सुपर पावर भी माना जाता है। आइए हम जानते हैं GDP Ka Full Form In Hindi और इंग्लिश में क्या होता है।

G.D.P – GROSS DOMESTIC PRODUCTS

G.D.P का फुल फॉर्म ENGLISH मे GROSS DOMESTIC PRODUCTS होता है। जीडीपी को हिंदी में सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है।

दुनिया के टॉप 10 जीडीपी देश की लिस्ट

किसी देश की जीडीपी उस देश की अर्थव्यवस्था शक्ति को दर्शाती है। जिस देश की जीडीपी जितनी अधिक होगी वह देश उतना ही अधिक समृद्ध तथा शक्तिशाली माना जाएगा। वर्ष 2021 के जीडीपी रैंक के अनुसार कौन सा देश किस स्थान पर है हम आपको बताने वाले हैं

वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार यह दुनिया के टॉप 10 जीडीपी देश है-

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) (GDP: 20.49 trillion)
  2. चीन (China) (GDP: 13.4 trillion)
  3. जापान (Japan): (GDP: 4.97 trillion)
  4. जर्मनी (Germany): (GDP: 4.00 trillion)
  5. ब्रिटेन (United Kingdom): (GDP: 2.83 trillion)
  6. फ्रांस (France): (GDP: 2.78 trillion)
  7. भारत (India): (GDP: 2.72 trillion)
  8. इटली (Italy): (GDP: 2.07 trillion)
  9. ब्राजील (Brazil): (GDP: 1.87 trillion)
  10. कनाडा (Canada): (GDP: 1.71 trillion)

1. यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA)

जैसा कि हम सभी जानते हैं अमेरिका वर्तमान समय में सर्वाधिक मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था वर्ष 1981 से ही जीडीपी के मामले में विश्व की पहले पायदान पर बनी हुई है।

आप एक बात से यह अनुमान लगा सकते हैं कि विश्व की अर्थव्यवस्था का लगभग एक चौथाई हिस्सा सिर्फ अमेरिका की जीडीपी का होता है। 2018 मे  अमेरिका की जीडीपी 20.58  ट्रिलियन डॉलर थी और वहीं 2022 में अमेरिका की जीडीपी 24 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है ।

2. चीन (China)

चीन हमारा पड़ोसी देश है लेकिन जीडीपी के मामले में या हमसे अधिक शक्तिशाली है। 80 के दशक में चीन विश्व का सातवां सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था हुआ करता था परंतु आज वर्तमान समय में चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर हमारे सामने है।

इसका मुख्य कारण यह है कि चीन दुनिया के अधिकतर देशों में निर्यात करता है विभिन्न देशों को लोन देता है।वर्तमान समय में चीन की जीडीपी 16.64 ट्रिलियन डॉलर है।

3. जापान (Japan)

जैसा कि हम सबको पता है द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहर पर परमाणु बम हमला हुआ था। इसके बावजूद वह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सफल रहा है। आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान है।

वर्तमान समय में जापान की जीडीपी लगभग 6 ट्रिलियन डॉलर है। जापान प्राकृतिक संसाधनों का धनी देश है साथ ही साथ जापान का उद्योग क्षेत्र 30% और कृषि क्षेत्र 1% योगदान देकर इसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है। 

4. जर्मनी (Germany)

अर्थव्यवस्था की GDP सूची में  जर्मनी विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यूरोप के समस्त देशों में सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था वर्तमान में जर्मनी की है।

वर्ष 2021 के अनुसार जर्मनी का जीडीपी 4.38 ट्रिलियन डॉलर है। जर्मनी लोहा स्टील कोयला मशीनरी टूल्स ऑटोमोबाइल्स साथ ही साथ केमिकल्स के उत्पादन में बहुत आगे हैं।

5. भारत (India)

हमारा देश भारत विश्व की अर्थव्यवस्था में पांचवें पायदान पर है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में या ऐसे कहें कि हमारी जीडीपी में सर्वाधिक हिस्सा कृषि क्षेत्र से आता है तथा उद्योग और भारत से बाहर रह रहे हमारे अप्रवासी भारतीयों की कमाई का योगदान है। वर्ष 2021 तक में भारत की 2.94 ट्रिलियन डॉलर है।

6. यूनाइटेड किंगडम (UK)

यूनाइटेड किंगडम, जिसकी जीडीपी 2.83 ट्रिलियन डॉलर है, दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। UK के 2023 तक $3.27 ट्रिलियन की जीडीपी के साथ सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में गिरने की उम्मीद है।

2016 में, UK दुनिया में माल का दसवां सबसे बड़ा निर्यातक था, जो दुनिया भर में 160 देशों को माल निर्यात करता था। 18वीं शताब्दी में, यूनाइटेड किंगडम औद्योगीकरण करने वाला पहला देश था।

7. फ्रांस (France)

फ्रांस यूरोप की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (जर्मनी और ब्रिटेन के बाद) और दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। फ्रांस की मामूली जीडीपी 2.71 ट्रिलियन डॉलर है।

विश्व बैंक के अनुसार, हाल के वर्षों में फ्रांस ने दुर्भाग्य से उच्च बेरोजगारी दर का अनुभव किया है: 2014, 2015 और 2016 के लिए 10% बेरोजगारी दर दर्ज की गई थी और 2017 में यह घटकर 9.681% हो गई।

फ्रांस की अर्थव्यवस्था एक विविध मुक्त बाजार-उन्मुख अर्थव्यवस्था है। रासायनिक उद्योग फ्रांस के साथ-साथ कृषि के लिए एक प्रमुख क्षेत्र है

8. इटली (Italy)

1.99 ट्रिलियन डॉलर की मामूली जीडीपी के साथ, इटली दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जर्मनी के बाद, इटली यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है, और मशीनरी, वाहन, भोजन, कपड़ों के निर्यात से एक महत्वपूर्ण व्यापार अधिशेष है।

9. ब्राज़िल (Brazil)

1.85 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ ब्राजील दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी और लैटिन अमेरिका में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ब्राजील लैटिन अमेरिका में सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला देश भी है।

ब्राजील एक विकासशील मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था है। 2000 से 2012 तक, ब्राजील दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक था।

10. कनाडा (Canada)

1.73 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ कनाडा दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कनाडा में $ 33.2 ट्रिलियन के प्राकृतिक संसाधनों का चौथा उच्चतम अनुमानित मूल्य है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधनों के कारण कनाडा को ऊर्जा महाशक्ति माना जाता है।

यह भी जरूर पढ़े : DM Ka Full Form Kya Hota Hai

G.D.P से जुड़े कुछ तथ्य

  1. सकल घरेलू उत्पाद में ‘ सकल’  शब्द इसलिए जोड़ा जाता है कि इसमें मूल्य हास या स्थिर पूंजी पदार्थों का उपयोग मूल्य भी सम्मिलित होता है।
  2.  सकल घरेलू उत्पाद के अंतर्गत देश की घरेलू सीमा में एक वित्तीय वर्ष में सभी उत्पादकों अर्थ सामान्य निवासियों तथा गैर निवासियों दोनों के द्वारा किए गए अंतिम उत्पादन के मूल्य को सम्मिलित किया जाता है।
  3.  वस्तुओं एवं सेवाओं के मूल्य से हमारा आशय प्रचलित बाजारों की कीमत से होता है।
  4.  सकल घरेलू उत्पाद के  माप में दोहरी गन्ना से बचने के लिए अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं के मूल्य को ही सम्मिलित किया जाता है।
  5.  सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में केवल नई वस्तुओं तथा सेवाओं के बाजार मूल्य से संबंधित वर्ष में उत्पादित वस्तुओं तथा सेवाओं के बाजार मूल्य को सम्मिलित किया जाता है। इनमें पुरानी वस्तुओं की कीमत को सम्मिलित नहीं किया जाता है।
  6.  GDP के अंतर्गत वित्तीय पूंजी तथा आदि की बिक्री को भी सम्मिलित नहीं किया जाता है। परंतु पुरानी वस्तुओं तथा शेयर बॉन्ड्स आदि के खरीद बिक्री के लिए जो कमीशन या दलाली दी जाती है उसे जीडीपी में सम्मिलित किया जाता है।
  7.  जीडीपी में मुख्य रूप से उन्हीं वस्तुओं को जोड़ा जाता है जो बाजार में बिकने के लिए आती है। परंतु इसके कुछ अपवाद भी हैं यथा स्व उपभोग की वस्तुओं को इसमें सम्मिलित किया जाता है लेकिन स्व उपभोग की सेवाएं सम्मिलित नहीं की जाती है।
  8.  जीडीपी में (a) हस्तांतरण भुगतान (Transfer payment)  (b)पूंजी लाभ (capital gain) तथा गैरकानूनी कार्यो से मिलने वाले  धन सम्मिलित नहीं होते हैं। 

जीएनपी क्या है – Gross National Product

राष्ट्रीय उत्पाद की धारणा में भौगोलिक और घरेलू सीमा को सम्मिलित नहीं किया जाता है। राष्ट्रीय उत्पाद की धारणा केवल उसी अंतिम उत्पाद के मूल्य से संबंधित नहीं है, जो एक देश की घरेलू सीमा के अंतर्गत सामान्य एवं गैर निवासियों द्वारा उत्पादित किया जाता है।

बल्कि इसमें विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधनाए को भी सम्मिलित किया जाता है। सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GDP) और सकल घरेलू उत्पाद (GNP) तथा विदेशों से शुद्ध साधन आय का योग है।

GROSS NATIONAL किसे कहते हैं ?

सकल राष्ट्रीय उत्पाद एक वित्तीय वर्ष में किसी देश की घरेलू सीमा में सामान्य निवासियों द्वारा उत्पादित अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं के बाजार मूल्य ता विदेशों से शुद्ध साधनाए के जोड़ का रूप है। 

G.N.P जीएनपी का फुल फॉर्म

राष्ट्रीय उत्पाद की धारणा में भौगोलिक घरेलू सीमा को सम्मिलित नहीं किया जाता है। राष्ट्रीय उत्पाद की धारणा केवल उसी अंतिम उत्पाद के मूल्य से संबंधित नहीं है।

जो एक देश की घरेलू सीमा के अंतर्गत सामान्य एवं गैर निवासियों द्वारा उत्पादित किया जाता है बल्कि इसमें विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधनाए को भी सम्मिलित किया जाता है इसे ही जीएनपी कहा जाता है।

G.N.P का फुल फॉर्म  GROSS NATIONAL PRODUCT है। जीएनपी को हिंदी में सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहा जाता है। 

GNP Ka Full Form In Hindi

 सकल राष्ट्रीय उत्पाद= सकल घरेलू उत्पाद + विदेशों से शुद्ध साधन आय

GNP = GDP+ (x+m) 
GNP= C+I+G+ (x+m)

X-भारतीय नागरिकों द्वारा विदेशों से अर्जित धन
M- भारत से बाहर जाने वाला विदेशी धन

G.D.P और G.N.P मैं अंतर

  1. जीडीपी की तुलना में जीएनपी एक व्यापक धारणा है।  इसके अंतर्गत जीडीपी की अतिरिक्त विदेशों से शुद्ध साधन धन को भी सम्मिलित किया जाता है।
  2. GDP का संबंध एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र से होता है। विश्व के किसी भी क्षेत्र में हो सकता है, जहां उस राष्ट्र के निवासी रहते हैं। परंतु घरेलू सीमा ताकि सम्मिलित होते हैं।
  3. जीडीपी में किसी देश के सामान्य निवासियों द्वारा उस देश की घरेलू सीमा में किए गए अंतिम उत्पादन तथा विदेशों से प्राप्त साधन धन को सम्मिलित किया जाता है तथा उस देश में विदेशियों द्वारा अर्जित धन को घटा दिया जाता है। इसके विपरीत जीएनपी में केवल उस देश की घरेलू सीमा के अंतर्गत सभी उत्पादकों तथा सामान्य निवासियों तथा गैर निवासियों द्वारा उत्पादित होने वाले समस्त अंतिम उत्पाद को सम्मिलित किया जाता है।
  4. यदि विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन धन पॉजिटिव होती है तो जीडीपी जीएलपी से अधिक होता है। वहीं इसके विपरीत यदि विदेशों से प्राप्त धन निगेटिव होती है तो जीडीपी जीएनपी से कम होता है।

प्रश्न और उत्तर : GDP Ka Full Form In Hindi

जीडीपी किसे कहते हैं?

देश के आंतरिक एवं भौगोलिक उत्पाद और देश से बाहर रह रहे अप्रवासी भारतीयों के द्वारा कमाए गए धन दोनों का कुल योग ही जीडीपी कहलाता है।

सबसे अधिक जीडीपी वाला देश कौन सा है?

सबसे अधिक जीडीपी वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है जिसकी जीडीपी 20 ट्रिलियन डॉलर की है।

भारत का जीडीपी में कौन सा स्थान है?

भारत का विश्व जीडीपी स्तर पर पांचवा स्थान है।

जीएनपी का फुल फॉर्म क्या है?

ग्रॉस नेशनल प्रोडक्ट को ही शॉर्ट में जीएनपी कहते हैं।

जीडीपी पर नियंत्रण क्यों जरूरी है?

भारत का जीडीपी नियंत्रण बनाए रखने से भारत की समृद्धि और शक्ति दोनों बढ़ेगी।

जीडीपी का आविष्कार किसने किया?

जीडीपी एक कांसेप्ट है जिसका अविष्कार American economist Simon Kuznets ने 1934 मैं किया था। 

पाकिस्तान का जीडीपी कितने स्थान पर है?

विश्व जीडीपी के स्तर पर पाकिस्तान का 40 वां स्थान है।

निष्कर्ष : GDP Ka Full Form In Hindi

भारत की अर्थव्यवस्था दिन प्रतिदिन विकसित हो रही है क्योंकि हम सभी भारतवासी भारत को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात कठिन परिश्रम करते हैं।

भारत दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के सामग्री को निर्यात करके अपनी जीडीपी को अग्रसर बनाए रखता है। जीडीपी के बारे में हमें पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है क्योंकि देश आगे बढ़ेगा तभी हम सभी आगे बढ़ पाएंगे।

यह भी जरूर पढ़े: DIG Ka Full Form

दोस्तों हम आशा करते हैं की हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके मन में जीडीपी से जुड़ी कोई भी प्रश्न नहीं बचेगी क्योंकि हमने GDP से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को इस आर्टिकल में जोड़ा है जैसे GDP Ka Full Form In Hindi, GDP क्या है, देश के लिए GDP क्यों जरूरी है और विश्व भर में भारत GDP के स्तर पर अपना कौन सा स्थान रखता है।

वैसे तो हमने इस आर्टिकल में जीडीपी से जुड़ी सभी चीजों को जोड़ा है लेकिन फिर भी यदि कोई मुद्दा हमसे छूट जाता है तो आप हमें जरूर बताएं।

यदि आपके मन में कोई प्रश्न या सुझाव हो तो वह भी हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।

3 thoughts on “GDP Ka Full Form और GDP क्या है इसकी पूरी जानकारी In Hindi”

Leave a Comment