होम » स्वास्थ्य » सैनिटाइजर क्या है? सैनिटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं | Sanitizer Meaning In Hindi

सैनिटाइजर क्या है? सैनिटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं | Sanitizer Meaning In Hindi

नमस्कार दोस्तों आज हम आप लोगों को बताएंगे सैनिटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं और सैनिटाइजर क्या होता है तथा Hand Sanitizer Meaning In Hindi क्या है?

सैनिटाइजर क्या है? सैनिटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं | Sanitizer Meaning In Hindi

2019 से लेकर 2022 तक कोरोनावायरस हमारे पीछे चलता आ रहा है इसी बीच वैक्सीन भी लोगों को दी गई पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ।

वर्तमान समय में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए हमें अपने हाथों को सैनिटाइजर से सैनिटाइज करने की जरूरत है आइए जानते हैं सैनिटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं।

सैनिटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं? Sanitizer Meaning In Hindi

sanitizer ko hindi mein kya kahate hain

सैनिटाइजर को हिंदी में प्रक्षालक कहते हैं इसके अलावा बोलचाल की भाषा में इसे स्वच्छकारी छिड़काव भी कहते हैं। सेनीटाइजर का इस्तेमाल हाथ, कपड़ा, घर आदि को सैनिटाइज करने के लिए होता है इसके इस्तेमाल से हाथों, कपड़ों, घरों में मौजूद कीटाणु मर जाते हैं जिससे वायरस का खतरा कम हो जाता है।

  • सैनिटाइजर का हिंदी : प्रक्षालक
  • सैनिटाइजर का इंग्लिश : Disinfectants

बहुत से लोग से सेनीटाइजर को हिंदी में कीटाणु नाशक जल भी कहते हैं लेकिन यह केवल बोलचाल की भाषा में उपयुक्त है। सेनीटाइजर को हिंदी में पूर्ण रुप से प्रक्षालक ही कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: खांसी कैसे ठीक करें उसके 10 घरेलु उपाय हिंदी में जाने

हमने अभी तक सैनिटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं (Sanitizer Meaning In Hindi) यह जाना है अब हम सैनिटाइजर वास्तव में क्या होता है यह जानेंगे।

सैनिटाइजर क्या होता है?

sanitizer kya hota hai

सैनिटाइजर एक प्रकार का तरल होता है जिसमें एल्कोहल, एलोवेरा जेल, पिपरमिंट और इथेनॉल मिला हुआ होता है इसका इस्तेमाल हाथों, कपड़ों, घरों आदि पर छिड़काव करने के लिए होता है इसके छिड़काव से हाथों, कपड़ों आदि पर मौजूद कीटाणु खत्म हो जाते हैं जिससे बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

सैनिटाइजर बाजारों में मेडिकल के दुकानों और स्टेशनरी दुकानों में आसानी से मिल जाता है। 50 ml सैनिटाइजर की औसतन कीमत ₹25 होती है।

यह भी पढ़ें: जीका वायरस क्या है? जीका वायरस के लक्षण और इलाज

सैनिटाइजर के प्रकार (Types Sanitizer in Hindi)

सैनिटाइजर बनाने के आधार पर सैटरडे को दो भागों में बांटा जाता है इसलिए से टाइगर मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं।

  1. एल्कोहल सेनीटाइजर
  2. एल्कोहल मुक्त सेनीटाइजर

एल्कोहल सेनीटाइजर: इस सैनिटाइजर मैं अल्कोहल की मात्रा 30% से लेकर 90% तक होता है इसलिए इसे एल्कोहल सेनीटाइजर कहते हैं।

एल्कोहल मुक्त सैनिटाइजर: इस सैनिटाइजर में अल्कोहल की मात्रा नहीं होती है बल्कि उसके जगह पर क्लोरीन का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसे एल्कोहल मुक्त सैनिटाइजर कहते हैं।

सैनिटाइजर का इस्तेमाल कैसे करें? (Uses Of Sanitizer In Hindi)

सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है केवल आपको सैनिटाइजर की कुछ बूंदें या स्प्रे अपने हाथों पर लेना है और उसे अच्छी तरह से अपने हाथों पर मिलाना है जिससे आपका हाथ पूरी तरह से सैनिटाइज हो कर कीटाणु मुक्त हो जाएगा।

हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करने का कोई समय सीमा WHO द्वारा निर्धारित नहीं किया गया है आप इसका इस्तेमाल समय-समय पर अपने अनुसार कर सकते हैं उदाहरण के रूप में:

  • खाना खाने से पहले हैंड सेनीटाइजर का उपयोग करें
  • किसी से हाथ मिलाने के बाद हैंड सेनीटाइजर का उपयोग करें
  • किसी दूसरे के सामान को छूने के बाद सैनिटाइजर का उपयोग करें
  • किसी के हाथों से रुपए लेने के बाद भी आप से टाइगर का उपयोग कर सकते हैं

यह भी पढ़ें: ग्रीन टी पीने के सही समय और फायदे

इन सभी कारणों के अलावा भी आप अलग-अलग समय पर इसका इस्तेमाल करके अपने हाथों को कीटाणु मुक्त बना सकते हैं और कोरोनावायरस से बच सकते हैं।

सैनिटाइजर को घर पर कैसे बनाएं

सैनिटाइजर को घर पर बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी जिससे आप आसानी से अपने घर पर सैनिटाइजर को बना सकते हैं।

सैनिटाइजर बनाने के लिए जरूरी चीजें:

  1. एल्कोहल
  2. क्लोरीन वाटर
  3. डिस्टिल्ड वॉटर
  4. एलोवेरा जेल
  5. पिपरमिंट

सैनिटाइजर बनाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. थोड़ा सा डिस्टिल्ड वॉटर ले
  2. उसमें 70% अल्कोहल मिलाएं
  3. फिर उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं
  4. फिर थोड़ा पेपर मिंट मिलाएं
  5. इन सभी को अच्छे से मिलाने के बाद इसे स्प्रे बोतल में भर लें

यह भी पढ़ें: संतुलित आहार किसे कहते हैं? संतुलित आहार के तत्व का महत्व क्या है?

आपका सैनिटाइजर बनकर तैयार हो जाएगा इसके बाद आप इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। अगर आप एल्कोहल मुक्त सैनिटाइजर घर पर बनाना चाहते हैं तो एल्कोहल के जगह आप क्लोरीन वॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इस्तेमाल के आधार पर सैनिटाइजर के प्रकार

इस्तेमाल के आधार पर सैनिटाइजर को विभिन्न भागों में बांटा गया है लेकिन सभी के कार्य एक ही है कीटाणुओं को जड़ से खत्म करना और वायरस के खतरे को कम करना। 

इस्तेमाल के आधार पर सैनिटाइजर के निम्नलिखित प्रकार:

  1. हैंड सेनीटाइजर
  2. फैब्रिक सैनिटाइजर
  3. फ्लोर सेनीटाइजर

कंपनी इस्तेमाल के आधार पर सैनिटाइजर के साथ अलग-अलग नाम जोड़ देती हैं लेकिन आपको इसमें धोखा नहीं खाना है आप इनमें से किसी सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इनमें से एक सैनिटाइजर हैंड सैनिटाइजर बाजारों में काफी लोकप्रिय हैं आइए जानते हैं कि हैंड सैनिटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं (Hand Sanitizer Meaning In Hindi)

हैंड सेनीटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं?

hand sanitizer ko hindi mein kya kahate hain

हैंड सैनिटाइजर को हिंदी में “हस्त प्रक्षालक” कहते हैं जिसका इस्तेमाल केवल हाथों को सेनीटाइज करने के लिए होता है। हैंड सेनीटाइजर के उपयोग करने से आपके हाथों की कीटाणु खत्म हो जाती है और वायरस का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

टेलीविजन से लेकर इंटरनेट तक हैंड सेनीटाइजर का प्रचार भारत सरकार द्वारा जोर शोर से किया जा रहा है जिससे भारतीय नागरिक अपने हाथों को स्वच्छ रख पाए और कोरोनावायरस से लड़ने में सभी का योगदान प्राप्त हो सके।

साबुन से हाथ धोने में हमें अधिक समय लग जाता है इसलिए कई बार लोग बिना हाथ धोए खाना खा लेते हैं इसलिए हैंड सैनिटाइजर का उपयोग काफी तेजी से होने लगा है क्योंकि इसका इस्तेमाल करना आसान है।

यह भी पढ़ें: संतुलित आहार किसे कहते हैं? संतुलित आहार के तत्व का महत्व क्या है?

आप 10 सेकेंड से भी कम समय में अपने हाथों को हैंड सैनिटाइजर की मदद से कीटाणु मुक्त बना सकते हैं।

सैनिटाइजर और साबुन में क्या अंतर होता है?

सैनिटाइजरसाबुन
सैनिटाइजर कीटाणुओं को 99% तक खत्म कर देता है।साबुन कीटाणुओं को 99.99% तक खत्म कर देता है।
सैनिटाइजर के इस्तेमाल में हाथ के कुछ इससे छूट जाते हैं जहां कीटाणु मौजूद होता है।साबुन के इस्तेमाल में हाथ का कोई हिस्सा नहीं छूटता है और कीटाणु पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं।
सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने में 10 से 15 सेकंड लगता है।साबुन का इस्तेमाल करने में 30 सेकंड से 1 मिनट तक का समय लगता है।
सैनिटाइजर की कीमत मात्रा के अनुसार अधिक होती है।साबुन की कीमत मात्रा के अनुसार कम होती है।
सैनिटाइजर हाथों से दाग को नहीं मिटाता है।साबुन हाथों से दाग को मिटा देता है।

मूल रूप से साबुन और सैनिटाइजर में कोई खास अंतर नहीं है दोनों का काम है कीटाणु को दूर भगाना और आपको एक सुरक्षित जीवन प्रदान करना।

यह भी पढ़ें: ESR टेस्ट क्या होता है पूरी जानकारी

प्रश्न और उत्तर

एल्कोहल सेनीटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं?

एल्कोहल सेनीटाइजर को हिंदी में शराब वाली प्रक्षालक कहते हैं इसका इस्तेमाल हैंड सैनिटाइजर के रूप में सबसे अधिक किया जाता है। 

सैनिटाइजर का मतलब हिंदी में क्या होता है?

सैनिटाइजर का मतलब हिंदी में “प्रक्षालक” होता है जिसका मुख्य उपयोग त्वचा से कीटाणुओं को मुक्त करना है। 

सैनिटाइजर में कितना प्रतिशत एल्कोहल होता है?

किसी भी सैनिटाइजर में औसतन लगभग 75% तक अल्कोहल होता है। इसके अलावा अल्कोहल मुक्त सैनिटाइजर भी बाजारों में उपलब्ध है, जिस में अल्कोहल की जगह क्लोरीन का इस्तेमाल किया जाता है।

सैनिटाइजर स्वास्थ्य के लिए अच्छा है या खराब?

सैनिटाइजर स्वास्थ्य के लिए पूर्ण रूप से अच्छा है क्योंकि इसके इस्तेमाल से आपके हाथों तथा कपड़ों आदि की कितनी दूर हो जाती है जिससे बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

कोरोनावायरस के लिए कौन सा सैनिटाइजर सबसे अच्छा है?

कोरोनावायरस के लिए सबसे अच्छा सैनिटाइजर वह सेनीटाइजर है जो आपके हाथों को पूरी तरह से कीटाणु मुक्त बना दे जिससे वायरस का खतरा कम हो। कुछ विश्वसनीय कंपनी का सेनीटाइजर आप इस्तेमाल कर सकते हैं इसके अलावा अन्य सैनिटाइजर भी अच्छे हैं जिसे आप इस्तेमाल करके देख सकते हैं।

कोरोना सैनिटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं?

कोरोना सेनीटाइजर को हिंदी में कुछ नहीं कहते है क्योंकि लोगों के बीच अफवाह फैलाई गई है की कोरोनावायरस के लिए निश्चित सैनिटाइजर बाजारों में उपलब्ध है लेकिन ऐसा नहीं है कोई निश्चित सैनिटाइजर कोरोनावायरस के लिए उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें: बैल को संस्कृत में क्या कहते हैं?

निष्कर्ष 

सैनिटाइजर एक अद्भुत वस्तु है जिसका इस्तेमाल करने से हमारे हाथों में मौजूद कीटाणु दूर हो जाते हैं और हम पूरी तरह से कीटाणु मुक्त हो जाते हैं। हम सबको हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल दैनिक जीवन में करना चाहिए जिससे हम कोरोनावायरस तथा अन्य वायरस से लड़ पाए।

दोस्तों हमें आशा है कि आपको हमारे द्वारा दी गई Sanitizer Meaning In Hindi और सैनिटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं तथा सैनिटाइजर क्या होता है एवं सैनिटाइजर को कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें कि ऊपर हमारी यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।

जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ नीचे दिए गए WhatsApp, Facebook, Instagram, Twitter आदि के बटन को दबाकर अभी शेयर करें।

सैनिटाइजर क्या होता है और सैनिटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं से जुड़े हुए कोई भी प्रश्न या सुझाव आपके मन में हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं हम आपके प्रश्नों का उत्तर अवश्य देंगे।

इसी प्रकार की स्वास्थ्य पूर्ण जानकारियों को रोजाना पढ़ने के लिए आप हमारे वेबसाइट को सब्सक्राइब भी कर सकते हैं जिससे कि हर अच्छी जानकारियां आपको तुरंत मिल जाएगी।

1 thought on “सैनिटाइजर क्या है? सैनिटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं | Sanitizer Meaning In Hindi”

Leave a Comment