होम » स्वास्थ्य » लिपोमा बीमारी क्या होता है? लिपोमा होने का कारण और इसका के देसी इलाज का वर्णन

लिपोमा बीमारी क्या होता है? लिपोमा होने का कारण और इसका के देसी इलाज का वर्णन

लिपोमा बीमारी त्वचा से संबंधित है इसलिए हमारी सुंदरता पर यह एक बड़ा प्रभाव डालता है आइए जानते हैं लिपोमा बीमारी क्या होता है और लिपोमा होने का कारण तथा लिपोमा का देसी इलाज और सर्जरी कैसे होता है? 

यह बीमारी कभी-कभी थोड़ा खतरनाक हो सकता है क्योंकि दुर्भाग्य से यह त्वचा में अधिका आकार में फैल सकता है। बहुत से लोग लिपोमा की बीमारी को अनदेखा कर देते हैं यह गलत है। हमें लिपोमा का इलाज सर्जरी के माध्यम से या फिर होम्योपैथिक दवा से करना चाहिए।

लिपोमा क्या है?

lipoma bimari kya hai

लिपोमा बीमारी वसायुक्त ऊतक की एक गांठ है जो हमारी त्वचा के ठीक नीचे निरंतर बढ़ती है। अगर आप लिपोमा को हाथ से छूते हैं तो यह कठोर नहीं बल्कि रबरयुक्त महसूस होता है जो आपके छूने से आसानी से हिल जाता है। 

अधिकांश लिपोमा की बीमारी दर्दनाक नहीं होते हैं और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण नहीं बनते हैं, इसलिए बहुत कम ही लोग हैं जो लिपोमा का इलाज कराते हैं। यदि कभी-कभी लिपोमा आपके शरीर में है और आपको दर्द महसूस होता है तो लिपोमा का इलाज आप सर्जरी के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

लिपोमा की बीमारी बहुत आम है इसलिए प्रत्येक 1000 व्यक्ति में एक व्यक्ति को लिपोमा होता है। लिपोमा की बीमारी अक्सर 40 से 60 वर्ष की आयु के बीच में होता है। 

यह भी पढ़ें: लोकोमोटर विकलांगता क्या है?

लिपोमा कितने प्रकार के होते हैं?

सभी लिपोमा वसा से बने होते हैं लेकिन किसी किसी में वसा के साथ रक्त वाहिनी अभी मिली हुई होती है और इसी आधार पर इसे बाटा जाता है।

लिपोमा के प्रकार

  • एंजियोलिपोमा: इस प्रकार में रक्त वाहिकाएं होती हैं।
  • फाइब्रोलिपोमा: वसा और रेशेदार ऊतक इस लिपोमा को बनाते हैं।
  • हाइबरनोमा: लिपोमा में ब्राउन फैट होता है। 
  • मायलोलिपोमा: लिपोमा में वसा और ऊतक होते हैं।
  • स्पिंडल सेल: लिपोमा में वसा कोशिकाएं चौड़ी होती हैं।
  • प्लेमॉर्फिक: लिपोमा में वसा कोशिकाएं होती हैं।

यह भी पढ़ें: विडाल टेस्ट क्या है पूरी जानकारी

लिपोमा बीमारी का मतलब क्या है?

लिपोमा बीमारी का मतलब है ऊतक का एक गोल या अंडाकार आकार का गांठ जो त्वचा के ठीक नीचेपैदा होता है। लिपोमा पूरी तरह से चर्बी से बना हुआ होता है इसलिए हाथ से छूने पर या हिल जाता है।

lipoma bimari kya hoti hai

लिपोमा बीमारी शरीर पर कहीं भी दिखाई दे सकता है लेकिन यह अक्सर पीठ, धड़, हाथ, कंधे और गर्दन पर अधिक होता है। लिपोमा होने पर आपको दर्द महसूस नहीं होता है लेकिन यह आकार में धीरे-धीरे बढ़ते रहते हैं। इस प्रकार की बीमारी महिलाओं में अधिक रूप से देखी जाती है।

यह एक नरम उत्तक का ट्यूमर है जो धीरे-धीरे आकार में बढ़ता है लेकिन आपके शरीर में कैंसर पैदा नहीं करता है। अधिकांश लिपोमा के लिए आपको इलाज की आवश्यकता नहीं होती है। अगर आप फिर भी इसे हटाना चाहते हैं तो डॉक्टर की मदद से सर्जरी कराकर इसे हटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: खांसी कैसे ठीक करें उसके 10 घरेलु उपाय

लिपोमा बीमारी के लक्षण क्या हैं? 

काफी सारे लोग लिपोमा बीमारी की पहचान सही से नहीं कर पाते हैं इसलिए हम आपको इस बीमारी के कुछ लक्षण बताएंगे जिससे आप लिपोमा की पहचान आसानी से कर सकते हैं।

लिपोमा बीमारी के लक्षण

  • लिपोमा आमतौर पर दर्दनाक नहीं होते हैं।
  • वे अपने आसपास के ऊतकों में नहीं फैलते हैं।
  • गोल या अंडाकार आकार
  • रबड़ के प्रकार की ऊतक के वसायुक्त गांठ होते हैं।
  • लिपोमा त्वचा की सतह के ठीक नीचे होते हैं और जब आप उन्हें छूते हैं तो वे हिलती हैं।
  • 2 इंच से छोटा लेकिन कुछ मामलों में 6 इंच से अधिक चौड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सैनिटाइजर क्या है? सैनिटाइजर को हिंदी में क्या कहते हैं

लिपोमा बीमारी होने का कारण क्या है?

इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिलता है कि लिपोमा का कारण क्या है क्योंकि यहां अनुवांशिक रूप से हो सकता है। यदि आपके परिवार में किसी व्यक्ति को लिपोमा है तो इसकी आपकी त्वचा में इसकी संभावना बढ़ जाती है।

लिपोमा बीमारी होने के कुछ कारण हो सकते हैं:

  • अधिक शराब पीने पर लिपोमा हो सकता है।
  • अनुवांशिकता के आधार पर भी लिपोमा हो सकता है। 
  • गार्डनर सिंड्रोम लिपोमा और कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है।

यह भी पढ़ें: जीका वायरस क्या है? जीका वायरस के लक्षण और इलाज

लिपोमा का इलाज क्या है?

डॉक्टर आमतौर पर शारीरिक परीक्षण के दौरान लिपोमा का इलाज करते हैं। आपका डॉक्टर लिपोमा को जांच करने के समय इसे छूता है और आप से दर्द संबंधित प्रश्न भी करते हैं। 

लिपोमा आपके शरीर में कैंसर के रूप में नहीं है इसे सुनिश्चित करने के लिए बायोप्सी परीक्षण की आवश्यकता होती है। इस प्रक्रिया के लिए आपका डॉक्टर लिपोमा का एक नमूना निकालता है और इसे परीक्षण के लिए एक प्रयोगशाला में भेजता है।

लिपोमा बीमारी के गांठ की स्पष्ट तस्वीर देखने के लिए डॉक्टर अल्ट्रासाउंड, चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग (MRI) स्कैन या कंप्यूटेड टोमोग्राफी (CT) स्कैन जैसे इमेजिंग परीक्षण करते हैं जो कि इलाज के प्रक्रिया में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। 

इमेजिंग अध्ययन आपके डॉक्टर को यह निर्धारित करने में मदद करते हैं कि क्या यह लिपोमा बनाम चिकित्सा योग्य है या नहीं। यह लिपोमा के स्थान की पहचान करने में भी मदद करता है। डॉक्टर इसे अच्छी तरह से जांचने के बाद आपकी त्वचा में मौजूद लिपोमा का इलाज सर्जरी के माध्यम से करते हैं जो कि 1 दिन में ही पूरी हो जाती है।

यह भी पढ़ें: ESR टेस्ट क्या होता है पूरी जानकारी

प्रश्न और उत्तर

लिपोमा बीमारी का देशी इलाज क्या है?

लिपोमा का देशी इलाज नहीं है क्योंकि अधिकांश लिपोमा को उपचार की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन फिर भी यदि आपको लिपोमा का इलाज करवाना है तो आप अपने डॉक्टर से इसकी जांच करा सकते हैं और इसे सर्जरी के माध्यम से हटा सकते हैं।

क्या लिपोमा को रोक जा सकता है?

कई स्थितियां जो लिपोमा का कारण बनती हैं आप उसे नहीं रोक सकते हैं क्योंकि आप पूर्ण रुप से अनुवांशिक होता है यदि आपके वंश मैं किसी व्यक्ति को लिपोमा है तो वह आपको भी हो सकता है।

क्या लिपोमा का इलाज कराना जरूरी है? 

नहीं, लिपोमा का इलाज कराना जरूरी नहीं है लेकिन फिर भी यदि आपके शरीर में यह किसी ऐसे अंग पर हो जाता है जो आपकी खूबसूरती खराब कर सकती हैं तो आप इसका इलाज सर्जरी के माध्यम से कर सकते हैं।

लिपोमा की बीमारी को डॉक्टर से कब दिखाना चाहिए?

यदि आपकी त्वचा में गांठ है और वह निरंतर आकार में बढ़ रही है तो आप अपने डॉक्टर से उसे दिखा सकते हैं जिसके बाद आपके लिपोमा की गंभीरता के आधार पर डॉक्टर इसकी चिकित्सा करेंगे। अधिकांश रूप से लिपोमा का इलाज तभी कराया जाता है जब आप लिपोमा दर्द का कारण बन रहा हो।

यह भी पढ़ें: संतुलित आहार किसे कहते हैं? संतुलित आहार के तत्व का महत्व क्या है?

निष्कर्ष 

लाखों लोग लिपोमा के साथ रहते हैं लेकिन यह कभी-कभी आपके खूबसूरती को खराब कर सकता है इसके अलावा यह दर्द की समस्याएं भी पैदा कर सकता है। जब भी आपको लिपोमा के लक्षण दिखाई दें तो आप अपने अनुसार डॉक्टर से इसका जांच करा लें।

मुझे आशा है कि आपको लिपोमा की बीमारी क्या है और लिपोमा का मतलब क्या होता है तथा लिपोमा होने का कारण एवं सर्जरी के रूप में लिपोमा का देसी इलाज के ऊपर यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।

लिपोमा से संबंधित जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो कृपया इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ नीचे दिए गए फेसबुक और व्हाट्सएप के बटन को दबाकर शेयर करें।

लिपोमा बीमारी का कारण और इलाज क्या है से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव आपके मन में हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं हम उसका उत्तर आपको अवश्य देंगे।

इसी प्रकार की जानकारियों को रोजाना प्राप्त करने के लिए आप हमारे वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं जिससे कि हर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां आपको तुरंत मिलती रहे।

Leave a Comment