होम » खाना » जिलेटिन पाउडर क्या होता है? Gelatin Meaning In Hindi

जिलेटिन पाउडर क्या होता है? Gelatin Meaning In Hindi

हम में से कई लोग जिलेटिन पाउडर क्या होता है? यह नहीं जानते हैं आज के इस आर्टिकल में हम जिलेटिन पाउडर कैसे बनता है और जिलेटिन पाउडर का उपयोग तथा इसके फायदे और नुकसान के बारे में बात करेंगे। 

वर्तमान में जिलेटिन पाउडर का इस्तेमाल बहुत तेज गति से होने लगा है और बाजारों में भी इसकी लोकप्रियता देखने को मिलती है, जिलेटिन पाउडर में ऐसा क्या खास है इसे हम विस्तृत रूप से जानेंगे।

जिलेटिन कैसे बनता है और जिलेटिन पाउडर के उपयोग का फायदा और नुकसान क्या है? साथ ही Veg ओर Soft जिलेटिन में क्या अंतर है जानने से पहले जिलेटिन पाउडर क्या होता है यह जानेंगे। 

जिलेटिन पाउडर क्या होता है? (Gelatin Powder Kya Hota Hai)

जिलेटिन पाउडर क्या होता है? Gelatin Meaning In Hindi

जिलेटिन पाउडर एक तरह का प्रोटीन पाउडर है जिसे जानवरों की त्वचा, नाखून, कनेक्टिव टिशू और हड्डियों में पाए जाने वाले प्रोटीन कोलेजन से बनाया जाता है जिसका इस्तेमाल हम स्वास्थ्य संबंधित चीजों में करते हैं।

कोलेजन का इस्तेमाल करके जिलेटिन पाउडर बनाया जाता है जो आपके त्वचा, जॉइंट और हड्डियों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। 

Gelatin Powder में Chemical के रूप में Amino Acid होती है जो आपका शरीर आसानी से सोख लेता है।

यह भी पढ़े: Ararot Powder क्या होता है?

जिलेटिन पाउडर कैसे बनता है?

जिलेटिन पाउडर बनाने निम्नलिखित प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया जाता है:-

  1. पशुओं के मांस को टुकड़ों में काटना:  इसमें पहले पशुओं के सड़े हुए मांस को काट कर निकाल दिया जाता है और बचे हुए मांस को 12 से 13 सेंटीमीटर में काट दिया जाता है।
  2. पशुओं के मांस के टुकड़ों की सफाई: इसमें छोटे छोटे कटे हुए मांस को धोने के लिए उच्च दबाव वाले पानी के स्प्रे से गुजारा जाता है।
  3. गर्म पानी से वसा को कम करना: छोटे मांस के टुकड़े को धोने के बाद उस में वसा की मात्रा कम करने के लिए गर्म पानी से दोबारा धोया जाता है। 
  4. पशुओं के मांस को पकाना:  इसमें  धोए गए मांस के टुकड़े को अच्छी तरह से पकाया जाता है।
  5. पके हुए मांस को एसिड में भिगोना:  पकाए गए पशु के मांस के टुकड़े को “हाइड्रोक्लोरिक एसिड” में 5 दिनों तक भिगोया जाता है।
  6. उबालने की प्रक्रिया: एसिड में भिगोए गए पके हुए पशुओं के मांस को उच्च तापक्रम वाली जल में उबाला जाता है।
  7. जिलेटिन को अलग करने की प्रक्रिया:  उच्च तापक्रम वाले जल पर गर्म होने के बाद पशु के मांस का ठोस ठुकरा निकाल दिया जाता है और बचे हुए तरल को जिलेटिन के रूप में अलग कर लिया जाता है।
  8. स्वाद का मिश्रण:  यदि बनाया गया जिलेटिन कोई खाद कंपनी के द्वारा बनाया गया है तो उसमें स्वाद और रंग मिलाया जाता है उसके बाद उसकी पैकिंग की जाती है।

इन प्रक्रियाओं के माध्यम से Gelatin Powder बनाया जाता है और इसे बनाकर बाजारों में भेजा जाता है।

यह भी पढ़े: कॉर्न फ्लोर क्या होता है?

Note: जिलेटिन पाउडर बनाने में मुख्यतः गाय और सुअर के मांस का इस्तेमाल किया जाता है।

Veg और Soft Gelatin Powder क्या होता है?

हालांकि 99% जिलेटिन पाउडर पशु के मांस से बनता है लेकिन अब कुछ ऐसे तरीके भी आ गए हैं जिससे कि जिलेटिन पाउडर का उपयोग अब शाकाहारी लोग भी कर सकते हैं।

gelatin powder kya hota hai

Veg Gelatin: Veg Gelatin एक ऐसी Gelatin Powder है जिसे पशुओं के मांस द्वारा नहीं बनाया जाता है अपितु इसे एक अलग शाकाहारी पदार्थ द्वारा बनाया जाता है, जिससे शाकाहारी लोग इसका इस्तेमाल अपने खाने में कर सकते हैं।

Soft Gelatin: Soft Gelatin ऐसा Gelatin है जो दवाइयों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, इसे Capsule के जरिए मरीजों को दिया जाता है जिसमें Soft Gelatin की मात्रा पाई जाती है।

यह भी पढ़े: MFG Date का मतलब क्या होता है?

ध्यान दें: Soft जिलेटिन भी पशुओं के मांस के द्वारा बनाया जाता है और भेज जिलेटिन केवल लोगों के खाने के लिए इस्तेमाल होता है।

जिलेटिन पाउडर का उपयोग

जिलेटिन पाउडर का उपयोग बहुत ज्यादा मात्रा में वर्तमान समय में किया जा रहा है क्योंकि इसके बहुत सारे फायदे हैं, आइए जानते हैं Gelatin Powder का उपयोग क्या है?

जिलेटिन पाउडर का निम्नलिखित उपयोग हैं:

  • रक्तचाप के दौरान जिलेटिन का उपयोग होता है।
  • स्किन से संबंधित परेशानियों में जिलेटिन का उपयोग होता है।
  • आपके बालों को भी मजबूत बनाए रखने में यह उपयोगी है। 
  • नाखून से संबंधित समस्याओं के लिए उपयोगी।
  • जोड़ों के दर्द के लिए जिलेटिन उपयोगी है।
  • मांसपेशियों की क्षतिपूर्ति में उपयोगी।
  • कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में उपयोगी है।
  • घुटनों के दर्द में उपयोगी है।
  • गठिया जैसी बीमारियों को दूर रखने में भी उपयोगी है।

यह भी पढ़े: बादाम का पेड़ कैसा होता है एवं इसे कैसे लगाएं

यह कुछ कारण है जहां पर आप Gelatin का उपयोग कर सकते हैं यदि आप Gelatin पाउडर का उपयोग करते हैं तो यह सब समस्या आप को सामान्यता देखने को नहीं मिलती है।

जिलेटिन पाउडर के फायदे (Gelatin Powder Benefits In Hindi)

जिलेटिन पाउडर के निम्नलिखित फायदे हैं:

  1. कब्ज को दूर करता है।
  2. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में हमारी मदद करता है।
  3. घुटनों के और जोड़ों के दर्द से हमें राहत दिलाता है।
  4. हमारे शरीर में मौजूद कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाता है।
  5. व्यायाम करने के लिए हमारे सब शरीर को मजबूत बनाता है।
  6. हमारी उंगलियों के नाखून को स्वस्थ बनाए रखने में सहायता प्रदान करता है।
  7. हमारी त्वचा को सेहतमंद रखने में जिलेटिन मदद करती है।
  8. हमें मोटा होने से भी बचाता है।
  9. हमारे शरीर के रक्त की स्थिरता को बनाए रखता है।
  10. जोड़ों में मौजूद हड्डियों की पोषण अच्छे से करता है।

यह भी पढ़े: Supervisor का काम क्या होता है?

जिलेटिन पाउडर के नुकसान (Gelatin Powder Disadvantages In Hindi) 

जिलेटिन पाउडर के निम्नलिखित नुकसान हैं:

  1. यह पशुओं को मारकर बनाया जाता है जो हमारी पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है।
  2. यह आपके शरीर में सूजन पैदा कर सकता है।
  3. इसे लेने से आपके पेट से अकारण डकार आ सकता है।
  4. शरीर में एलर्जी को बढ़ावा देता है।
  5. इसे लेने के बाद आपको आपका पेट भारी महसूस होता है।
  6. इसकी अधिक मात्रा लेने से सिरदर्द जैसी बीमारियां हो सकती है।
  7. हृदय से संबंधित बीमारियां जिलेटिन के अधिक ग्रहण करने से होती है। 
  8. इसके अनियमित सेवन से आप को दिल का दौरा भी आ सकता है।

ध्यान दें: यह कुछ बिंदु मैं जो हमने आपको Gelatin Powder के नुकसान के बारे में बताया है वह तभी हो सकती है जब आप जिलेटिन पाउडर का अनियमित उपयोग करते हैं।

जिलेटिन पाउडर की सबसे बड़ी खराबी यह है कि यह पशुओं को मारकर बनाया जाता है जो भगवान के बनाए नियमों के खिलाफ है और यह हमारे प्राकृतिक के लिए दुर्गम स्थिति पैदा कर सकता है इसलिए हमें जितना हो सके जिलेटिन का इस्तेमाल कम करना चाहिए।

यह भी पढ़े: हमारे दैनिक जीवन में pH का महत्व

जिलेटिन पाउडर का इतिहास क्या है?

जिलेटिन पाउडर को पहली बार लगभग 1400 ईस्वी में ब्रिटेन के किसी शहर में बनाया गया था, शुरुआती दिनों में इसे बनाने के लिए जानवरों के नाखून का इस्तेमाल किया जाता था।

बाद में जाकर 1700 ईसवी के आसपास इसे बनाने के लिए जानवरों के खाल, नाखून तथा मांस का इस्तेमाल किया जाने लगा।

सर्वप्रथम जिलेटिन पाउडर का सरकारी रूप से उत्पादन ब्रिटेन में वर्ष 1754 से होने लगा बाद में जाकर यह सभी यूरोपीय देशों में फैल गया।

इसके लाभ और उपयोग को देखकर लोगों को इसकी जरूरत महसूस हुई और इसका उत्पादन भरे रूप से शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़े: Hmm का मतलब क्या होता है? Hmm Meaning In Hindi

वर्तमान बाजार में पाए जाने वाले 99% जिलेटिन पशुओं को मारकर बनाया जाता है इसलिए यह अभी के समय में बहुत बड़ी उद्योग का क्षेत्र बन चुका है। 

प्रश्न और उत्तर

जिलेटिन पाउडर का सबसे बड़ा नुकसान क्या है?

जिलेटिन पाउडर का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इसे पशुओं को मारकर बनाया जाता है जोकि बहुत गलत चीज है जिसका समर्थन किसी भी व्यक्ति को नहीं करनी चाहिए।

पतंजलि जिलेटिन पाउडर का प्राइस क्या है?

पतंजलि जिलेटिन पाउडर का प्राइस ₹0 है क्योंकि पतंजलि के द्वारा जिलेटिन से जुड़ी हुई कोई भी प्रोडक्ट बाजार में नहीं है।

पतंजलि जिलेटिन पाउडर क्या है?

पतंजलि जिलेटिन पाउडर है ही नहीं क्योंकि पतंजलि ने इसे लॉन्च नहीं किया है जिलेटिन से जुड़ी हुई कोई भी प्रोडक्ट पतंजलि नहीं भेजती है क्योंकि पशुओं मारकर को जिलेटिन बनाया जाता है।

जिलेटिन पाउडर का इस्तेमाल अधिकतर कौन करते हैं?

जिलेटिन पाउडर का इस्तेमाल अधिकतर व्यायाम करने वाले लोग और महिलाएं करती हैं जो अपनी खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती है।

Gelatin का In Hindi Meaning क्या है?

जेलाटीन एक ऐसा पदार्थ है जिसमे प्रोटीन की मात्रा होती है जिसे गाय और सुवर जैसे जानवरों के मांस और हड्डियों को उबाल कर बनाया जाता है।

यह भी पढ़े: Capsicum Curry मसाला कैसे बनता है?

निष्कर्ष : Gelatin Meaning In Hindi

जिलेटिन पाउडर के कई सारे फायदे हैं लेकिन जिलेटिन का मुख्य आधार ही गलत चीजों से शुरू होता है क्योंकि जिसको बनाने में पशुओं को मारा जाता है और उनके मांस के द्वारा जिलेटिन बनाया जाता है।

मैं आशा करता हूं आपको हमारी जिलेटिन पाउडर क्या होता है (Gelatin Powder Kya Hota Hai) और इस को कैसे बनाया जाता है? तथा जिलेटिन पाउडर के फायदे और नुकसान क्या है? के ऊपर हमारी यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। 

जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया हमारी इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ नीचे दिए गए फेसबुक और व्हाट्सएप के बटन के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।

Gelatin Meaning In Hindi से जुड़ी हुई कोई भी प्रश्न या सुझाव आपके मन में हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं, हम उस पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य देंगे।

इसी प्रकार की रोचक जानकारियों को रोजाना पढ़ने के लिए आप हमारे वेबसाइट newinhindi.in को सब्सक्राइब भी कर सकते हैं।

2 thoughts on “जिलेटिन पाउडर क्या होता है? Gelatin Meaning In Hindi”

Leave a Comment